फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amphan Cyclone: पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दूसरी बार आ रहा है ऐसा तूफान

Tue, 19 May 2020 09:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 19 May 2020 09:41 PM IST
खास बातें

Cyclone Amphan: महाचक्रवात अम्फान के ओडिशा तटों के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है जबकि राज्य सरकार ने संवेदनशील एवं निचले इलाकों को खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच आर विश्वास ने कहा कि सुबह अम्फान का केंद्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण, दीघा से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 800 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।

विज्ञापन
Amphan Cyclone Live Update News in Hindi:  Cyclone Becomes Dangerous, IMD Alert In Odisha And West Bengal
अम्फान चक्रवात (सांकेतिक) - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:41 PM, 19-May-2020
पश्चिम बंगाल: एनडीआरएफ के कर्मचारी जागरूकता अभियान के तहत पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में लोगों को सतर्क कर रहे हैं। कल यानी बुधवार को यहां भूस्खलन का अनुमान है। एनडीआरएफ के कर्मचारी का कहना है कि हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करें। हम उन्हें सरकार द्वारा की गई तैयारी के अनुसार प्रक्रिया का पालन करने का भी अनुरोध कर रहे हैं। पूर्वी मिदनापुर में चार टीमें तैयार हैं। हम राज्य सरकार के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं: अभिषेक कुमार गौरव, असिस्टेंट कमांडेंट, एनडीआरएफ, कोलकाता

08:47 PM, 19-May-2020

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दूसरी बार आ रहा है ऐसा तूफान

एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि यह तूफान महाचक्रवात के रूप में अभी भी है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दूसरी बार आ रहा है ऐसा तूफान। इससे पहले 1999 में आया था। उन्होंने कहा कि 190 किमी तक जा सकती हैं तेज हवाएं। 

प्रधान ने कहा कि पिछले तूफान की क्षमता लेकर ही आएगा ये तूफान। किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। राज्यों के साथ मिलकर चीजों को सही करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोग अपनी संपत्ति को छोड़कर जाना नहीं चाहते। उन्हें अपने घर व सामान की चिंता होती है। फिर भी ओडिशा और बंगाल में पिछले साल ही बुलबुल साइक्लोन ने इसी क्षेत्र में लैंड किया था। 

ओडिशा तो आदि हो चुका है। इस तरह के तूफानों से। लोगों को बाहर निकालने की संख्या बढ़ सकती है। समय और आकलन के हिसाब से बचाव कार्य होगा। पश्चिम बंगाल में दो लाख लोगों में से अधिकतर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा चुका है। लोग बात मान रहे हैं और पास के सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
08:39 PM, 19-May-2020

एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने क्या-क्या कहाः

  • तूफान की रफ्तार होगी 155 किमी से ज्यादा
  • तेज हवाओं से काफी नुकसान की आशंका
  • नौसेना, वायू सेना और तटरक्षक बल अलर्ट पर
  • ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हो रही बारिश
  • तूफान को बुधवार को सुंदरबन इलाके में पहुंचने का अनुमान
  • प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालना  सरकार की है प्राथमिकता
  • बिजली विभाग ने भी कमर कस ली है
  • इस तूफान से निपटने की पूरी तैयारी
  • ओडिशा और पश्चिम बंगाल में NDRF की 41 टीमें तैनात
  • सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जा रहा है
  • इस व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है और उन्हें पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी गई है
  • तूफान के नजरिए से अच्छी बात यह है कि स्कूल कॉलेज बंद हैं
08:28 PM, 19-May-2020
चक्रवात तूफान अम्फान पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (KoPT) ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि समुद्री संपत्ति और व्यापारी जहाजों को किसी भी तरह की क्षति न पहुंचे। इसके लिए उन्होंने सभी जहाजों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे समंदर किनारे या मछली पकड़ने न जाएं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।

रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन के माध्यम से अलर्ट
ओडिशा: पारादीप में रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन के माध्यम से भारतीय तटरक्षक बल व्यापारी जहाजों, अंतरराष्ट्रीय जहाजों और मछुआरों के लिए प्रसारण पर अलर्ट जारी कर रहा है। उन्हें समुद्र से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। 
07:30 PM, 19-May-2020

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अम्फान के संबंध में बैठक की

दिल्ली: आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के राज्य अध्यक्षों, राज्य महासचिवों और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के महासचिवों के साथ अम्फान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
 
06:00 PM, 19-May-2020
पश्चिम बंगाल के दिघा में भारी बारिश और तेज हवाएं
 

पश्चिम बंगालः कोलकाता में भारी बारिश, कल लैंडफॉल की संभावना
कोलकाता में भारी बारिश हो रही है और कल यानी बुधवार को इसी इलाके में अम्फान तूफान के आने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:44 PM, 19-May-2020

बंगाल में एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पश्चिम बंगाल के तटों के निकट महाचक्रवात ‘अम्फान’ के पहुंचने के बीच राज्य सरकार ने तटीय जिलों से एक लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और डेढ़ लाख और लोगों को निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है। आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरबन समेत तटीय जिलों पूर्वी मिदनापुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना को सतर्क किया गया है।

उन्होंने कहा कि हम पहले ही लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुके है, जो ज्यादातर निचले इलाकों से हैं और अभी मंगलवार की रात तक डेढ़ लाख और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि निकाले गए लोगों को चक्रवात शिविरों, स्कूलों और कॉलेजों में रखा गया है। 
 
05:06 PM, 19-May-2020

जनरेटर सेट की व्यवस्था करें टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्सः टेलीकॉम सचिव

टेलीकॉम सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि राज्यों के सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा गया है कि वे सभी जिलों में पर्याप्त डीजल के साथ जनरेटर सेट की व्यवस्था करें। ताकि अगर बिजली बाधित होती है तो इन जनरेटरों की मदद से टावरों को फिर से चालू किया जा सके।
04:29 PM, 19-May-2020

दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैंः एनडीआरएफ प्रमुख एसएन प्रधान

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की ओडिशा में 15 और पश्चिम बंगाल में 19 टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ के प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि ये टीम जागरूकता, संचार और लोगों को बाहर निकालने का काम कर रही हैं। बंगाल में दो टीम निकलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम इस समय दोहरी चुनौती का सामना कर रहे हैं।
 
04:22 PM, 19-May-2020
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अम्फान तूफान का असर दिखने लगा है, जिले में भारी बारिश शुरू हो चुकी है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed