{"_id":"6a5a8b846345ec0ff106f1b3","slug":"cyberfraud-in-west-bengal-scammers-posing-as-governor-and-lok-bhavan-officials-making-calls-cyber-police-probe-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyberfraud: बंगाल में राज्यपाल और लोकभवन के अफसर बनकर फोन कर रहे ठग, साइबर पुलिस की जांच शुरू; चेतावनी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyberfraud: बंगाल में राज्यपाल और लोकभवन के अफसर बनकर फोन कर रहे ठग, साइबर पुलिस की जांच शुरू; चेतावनी जारी
Sat, 18 Jul 2026 01:37 AM IST
एन अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: एन अर्जुन
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:37 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल के नाम पर फर्जी कॉल का मामला सामने आया है। लोक भवन की तरफ से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल और लोक भवन के अधिकारियों के नाम पर वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य लोगों को फोन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल राजभवन (लोक भवन) ने राज्यपाल और लोक भवन के अधिकारियों के नाम पर किए जा रहे फर्जी फोन कॉल को लेकर चेतावनी जारी की है। लोक भवन के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति खुद को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लोक भवन के अधिकारियों के रूप में प्रस्तुत कर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों को फोन कर रहा है।
विज्ञापन
लोक भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह फर्जी कॉल मोबाइल नंबर 9836540163 से किए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक भवन ने कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
लोक भवन ने सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे राज्यपाल या लोक भवन के किसी अधिकारी के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध या अनचाहे फोन कॉल अथवा संदेश पर बिना सत्यापन के कोई कार्रवाई न करें।
विज्ञापन
लोक भवन की एडवाइजरी में क्या?
लोक भवन ने इसके लिए अपना आधिकारिक संपर्क नंबर और ईमेल भी जारी किया है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
- राज्यपाल और लोक भवन के अधिकारियों के नाम पर किए जा रहे हैं फर्जी कॉल
- साइबर क्राइम सेल, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
- मामले की जांच शुरू, कॉल करने वाले की पहचान की जा रही है
- अधिकारियों और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील
- किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल लोक भवन को देने का अनुरोध
बयान में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित व्यक्ति पहले लोक भवन से संपर्क कर कॉल या संदेश की सत्यता की पुष्टि करें। साथ ही, यदि किसी को इस तरह की कोई कॉल प्राप्त होती है या इस तरह की गतिविधि के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तत्काल लोक भवन को देने का अनुरोध किया गया है।