{"_id":"62575d3c713bbb213556a99a","slug":"cyber-attack-on-oil-india-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी: ऑयल इंडिया के नेटवर्क पर साइबर हमला, 57 करोड़ की फिरौती मांगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेंधमारी: ऑयल इंडिया के नेटवर्क पर साइबर हमला, 57 करोड़ की फिरौती मांगी
Thu, 14 Apr 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, गुवाहाटी/डिब्रूगढ़।
एजेंसी, गुवाहाटी/डिब्रूगढ़।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Apr 2022 05:01 AM IST
सार
शुरुआती जांच में पता चला कि कंपनी का नेटवर्क, सर्वर और ग्राहकों के कंप्यूटर नेटवर्क से बाहर हैं। हमलावरों ने एक कंप्यूटर में नोट से 57 करोड़ की फिरौती की मांग की है।
विज्ञापन
साइबर अटैक
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर हमले का शिकार हुए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ऑयल इंडिया लिमिटेड से 57 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। अधिकारियों ने बताया कि साइबर हमले के बाद असम में ऑनलाइन कामकाज बंद कर ऑफलाइन जारी रखा गया है।
विज्ञापन
कंपनी के प्रबंधक (सुरक्षा) सचिन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि साइबर हमला 10 अप्रैल को हुआ था, जबकि आईटी विभाग द्वारा 12 अप्रैल को जानकारी दी गई। शुरुआती जांच में पता चला कि कंपनी का नेटवर्क, सर्वर और ग्राहकों के कंप्यूटर नेटवर्क से बाहर हैं। हमलावरों ने एक कंप्यूटर में नोट से 57 करोड़ की फिरौती की मांग की है।
विज्ञापन
कंपनीप्रवक्ता त्रिदेव हजारिका ने बताया कि सिस्टम को सही किया जा रहा है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। ऑनलाइन सिस्टम बंद है, लेकिन ऑफलाइन कामकाज जारी है। डाटा को ऑफलाइन सुरक्षित कर लिया गया है। जब आईटी सिस्टम विधिवत काम करने लगेगा तब फिर से अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन