{"_id":"63ad61a73f65a4101468020b","slug":"customs-dept-to-destroy-140-kg-drugs-worth-rs-538-crore-at-navi-mumbai-incinerator","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: भस्मक में नष्ट किए जाएंगे 538 करोड़ के मादक पदार्थ, मुंबई में जब्त किए गए थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: भस्मक में नष्ट किए जाएंगे 538 करोड़ के मादक पदार्थ, मुंबई में जब्त किए गए थे
Thu, 29 Dec 2022 03:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 29 Dec 2022 03:15 PM IST
सार
कस्म्टस विभाग ने गुरुवार को बताया कि इन जब्त मादक पदार्थों को नवी मुंबई के तलोजा स्थित इंसीनरेटर में नष्ट किया जाएगा। इस भस्मक का संचालन मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लि. (MWML) द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
बरामद ड्रग्स (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में एयरपोर्ट व अन्य स्थानों से जब्त 140 किलोग्राम नशीले पदार्थों को कस्टम्स विभाग शुक्रवार को नष्ट कर देगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनका मूल्य 538 करोड़ रुपये है। इन्हें नवी मुंबई स्थित भस्मक (incinerator) में जलाया जाएगा।
विज्ञापन
कस्म्टस विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इन जब्त मादक पदार्थों को नवी मुंबई के तलोजा स्थित इंसीनरेटर में नष्ट किया जाएगा। इस भस्मक का संचालन मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लि. (MWML) द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
कस्टम्स के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त ड्रग्स का कुल वजन 140.57 किलोग्राम है। इसमें 56.06 किलोग्राम हेरोइन और 33.81 किलोग्राम हशीश शामिल है। इन्हें मुंबई एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने 14 जगह कार्रवाई के दौरान जब्त किया था।
विज्ञापन
इसके अलावा, मुंबई एयर कार्गो एक्सपोर्ट कार्यालय की कार्रवाई में 21.70 किलोग्राम हशीश जब्त की गई थी। 3.29 किलोग्राम हेरोइन को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने जब्त किया था। उन्होंने बताया कि भस्मीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगी। र मुंबई कस्टम्स और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली इस कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।