डॉलर तस्करी : यूएई दूतावास के कर्मचारी को आरोपी बनाने की कोर्ट से इजाजत मांगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में कोच्चि की एक अदालत (आर्थिक अपराध) ने गुरुवार को सीमा शुल्क विभाग के उस आवेदन को विचार के लिए स्वीकार कर लिया है, जिसमें विभाग ने डॉलर तस्करी के मामले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दूतावास में कार्यरत मिस्र के नागरिक खालिद मुहम्मद अली शौकरी को आरोपी बनाने की अनुमति मांगी थी। सीमा शुल्क विभाग के इस आवेदन पर नौ नवंबर को सुनवाई होगी।
Kochi: Additional Chief Judicial Magistrate Court (Economic Offences) posts to Nov 9 the application of Customs Department to include Khalid Muhammad Ali Shoukri, an Egyptian national who was an employee in UAE Consulate as an accused in the dollar smuggling case
— ANI (@ANI) November 5, 2020विज्ञापन
बता दें कि केरल में सोना तस्करी मामले की जांच के दौरान डॉलर तस्करी करने का मामला भी सामने आया था। सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, केरल सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश ने केरल से विदेश में गैरकानूनी तरीके से 1,90,000 डॉलर की तस्करी भी की थी। इसके लिए उसने केरल स्थित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के अपने पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था।
पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर तस्करी का 30 किलो सोना बरामद होने के मामले की सीमा शुल्क विभाग, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस मामले में स्वप्ना सुरेश, सरित पीएस और केरल के मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव रहे शिवशंकर को भी गिरफ्तार किया गया है।