{"_id":"60ea091dc2a6b1602637a56d","slug":"curfew-extended-to-17-july-in-tripura-and-corona-delta-variant-found-in-138-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: त्रिपुरा में कर्फ्यू 17 जुलाई तक बढ़ा, 138 सैंपल में मिला कोरोना का डेल्टा स्वरूप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: त्रिपुरा में कर्फ्यू 17 जुलाई तक बढ़ा, 138 सैंपल में मिला कोरोना का डेल्टा स्वरूप
Sun, 11 Jul 2021 02:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अगरतला।
एजेंसी, अगरतला।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:24 AM IST
सार
151 सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए कोलकाता की प्रयोगशाला में भेजा गया था। जिनमें से 90 फीसदी से अधिक नमूनों में डेल्टा स्वरूप मिला।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच त्रिपुरा में जांच के लिए भेजे गए 151 नमूनों में से 138 में कोरोना के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने शनिवार को रोजाना 15 घंटे के कर्फ्यू को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। राजस्व सचिव तनुश्री देबबर्मा के मुताबिक शनिवार और रविवार को पाबंदियों में और दो घंटे का इजाफा किया गया है। रोजाना कर्फ्यू दोपहर बाद 2 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
अगरतला मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी के प्रमुख डॉ तपन मजुमदार ने कहा कि 151 सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए कोलकाता की प्रयोगशाला में भेजा गया था। जिनमें से 90 फीसदी से अधिक नमूनों में डेल्टा स्वरूप मिला।
विज्ञापन
कोविड-19 के निगरानी अधिकारी डॉ. दीप कुमार देबबर्मा ने कहा कि ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप 138 नमूनों में मिले हैं, 10 में डेल्टा और तीन में यूके वैरिएंट मिले हैं। डॉ. मजुमदार ने कहा कि यदि सावधानी नहीं बरती गई तो यह बहुत तेजी से फैल सकता है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि 28 राज्यों और 7 के शासित प्रदेशों के 174 जिलों में कोरोनावायरस के ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ के मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात से हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया इनकार, कहा- त्रिपुरा में डेल्टा प्लस से संक्रमण का कोई मामला नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि त्रिपुरा में अब तक जिन कोविड-19 नमूनों का अनुवांशिकी अनुक्रमण किया गया है उनमें वायरस के डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।
मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण पूर्वोत्तर राज्य में डेल्टा प्लस प्रकार के बढ़ते संक्रमण का दावा करती प्रकाशित कुछ खबरों के मद्देनजर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि त्रिपुरा से 152 नमूने कल्याणी स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनोमिक्स (एनआईबीएमजी) अनुवांशिकी अनुक्रमण (जिनोम सिक्वेंशिंग) के लिए भेजे गए थे। ये नमूने आकस्मिक पद्धति से अप्रैल और मई 2021 के दौरान आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाए गए मरीजों से एकत्र किए गए थे।
मंत्रालय ने बताया कि इन नमूनों की जांच में खुलासा हुआ कि तीन नमूने बी.1.1.7 सं संक्रमित थे, जबकि 11 नमूनों में बी.1.617.1 (कप्पा) प्रकार मिला जबकि 138 नमूने बी.1.617.2 (डेल्टा) से संक्रमित थे। इनमें से कोई भी नमूना डेल्टा प्लस से संक्रमित नहीं मिला।