{"_id":"583f5d334f1c1b9345de7470","slug":"culture-ministry-releases-coins-to-mark-500th-anniversary-of-hindu-saint","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ रुपये का सिक्का दिलाएगा महाप्रभु की याद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांच सौ रुपये का सिक्का दिलाएगा महाप्रभु की याद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः महेश शर्मा
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 500वें जयंती वर्ष सतत समारोह के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने 500 रुपये का स्मारक सिक्का और 10 रुपये का प्रचलन वाला सिक्का जारी किया है। इसका विमोचन मंत्रालय के सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया।
वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक सतीश चंद्र दीक्षित के अनुसार संस्कृति मंत्रालय ने आयोजन के लिए वृंदावन शोध संस्थान को नोडल सेंटर बनाया था। 25 नवंबर 2015 को संस्थान के अध्यक्ष आरडी पालीवाल के निर्देशन में चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 500 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन भी वृंदावन शोध संस्थान द्वारा किया गया।
इसमें चैतन्य प्रेम मेला के साथ ही चैतन्य प्रेम रथ सचल प्रदर्शनी भी संस्थान ने भारत में उन स्थानों पर आयोजित की, जहां से होकर 500 वर्ष पहले चैतन्य महाप्रभु ब्रज आए थे। इसी श्रृंखला में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से वृंदावन शोध संस्थान और मायापुर इस्कॉन के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में जल्द ही संस्थान के द्वारा गौड़ीय संस्कृति से अभिप्रेत ब्रज सलिला पत्रिका का चैतन्य महाप्रभु विशेषांक और ब्रज संस्कृति अध्येता प्रगति शर्मा द्वारा लिखित ब्रज की अकबरकालीन पुस्तक ठौर आदि ग्रंथों का विमोचन किया जाएगा।