{"_id":"65dbd1573c0e4b52d800c7b4","slug":"cuet-ug-2024-hybrid-mode-first-time-application-process-starts-today-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUET UG 2024: सीयूईटी पहली बार हाइब्रिड मोड में, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CUET UG 2024: सीयूईटी पहली बार हाइब्रिड मोड में, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी प्रक्रिया
Mon, 26 Feb 2024 05:16 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:16 AM IST
सार
सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा 15 मई से 31 मई तक करवाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि अगर लोकसभा चुनावों की तारीख बीच में आती है तो डेटशीट में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी 2024 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू करेगी। पहली बार यह परीक्षा हाइब्रिड प्रारूप में होगी। इससे ग्रामीण व दूरदराज इलाकों के छात्रों को घर के पास ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिस विषय में एक लाख से अधिक पंजीकरण रहेगा, उसकी परीक्षा पेन-पेपर और कम पंजीकरण वाले विषयों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इस बार परीक्षा में 10 के बजाय 6 विषय ही चुनने होंगे। परीक्षा प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। अभी तक यह एक महीने तक चलती थी। छात्रों के तनाव को दूर करने के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
एनटीए अभ्यास एप पर नि:शुल्क तैयारी
सीयूईटी यूजी 2024 में पंजीकरण करने वाले छात्रों को परीक्षा की तैयारी एनटीए अभ्यास एप पर नि:शुल्क कराई जाएगी। इसमें मॉकटेस्ट के माध्यम से छात्रों की तैयारी की समीक्षा होगी, इससे उन्हें उत्तर लिखने का तरीका भी पता चलेगा। इसका मकसद कोचिंग पर निर्भरता समाप्त करना है।
विज्ञापन
चुनाव तारीख के आधार पर होगा डेटशीट में बदलाव
सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा 15 मई से 31 मई तक करवाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि अगर लोकसभा चुनावों की तारीख बीच में आती है तो डेटशीट में बदलाव भी किया जा सकता है। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए देश के कोने-कोने में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिन दूरदराज व ग्रामीण इलाकों में कंप्यूटर सुविधा नहीं है, वहां पेन-पेपर आधार पर केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
हाइब्रिड मोड से परीक्षा वाले विषयों का फैसला तीन बिंदुओं पर होगा। जिन राज्यों से सबसे अधिक पंजीकरण या जिन विषयों में एक या सवा लाख से अधिक पंजीकरण या जिन इलाकों में कंप्यूटर की उपलब्धता नहीं होगी, वहां पर हाइब्रिड परीक्षा होगी। इसका मतलब है कि जिन विषयों में छात्रों की संख्या अधिक होगी, उनकी परीक्षा एक ही शिफ्ट में पेन-पेपर से होगी। छात्रों को मनपसंद केंद्र अलॉट किए जाएंगे।
सिर्फ छह विषयों में देनी होगी परीक्षा
इस साल सिर्फ छह विषयों की परीक्षा देनी होगी। इसमें भी दो विकल्प मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर पहले विकल्प में चार डोमेन पेपर, एक लैंग्वेज, एक जनरल टेस्ट पेपर होगा। दूसरे विकल्प में तीन डोमेन पेपर, दो लैंग्वेज और एक जनरल टेस्ट पेपर होगा। अभी तक सीयूईटी यूजी में 10 विषयों का चयन करना होता था। लेकिन पिछले साल बहुत ही कम छात्रों ने 10 विषयों का विकल्प चुना था।