{"_id":"6129ee528ebc3e79d45d09ac","slug":"cu-professor-arindam-bhattacharya-booked-for-allegedly-threatening-to-kill-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: कलकत्ता विवि के प्रोफेसर ने दी ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: कलकत्ता विवि के प्रोफेसर ने दी ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Sat, 28 Aug 2021 01:35 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:35 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हत्या की धमकी देने वाले जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर अरिंदम भट्टाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीएचडी स्कॉलर तमाल दत्ता की शिकायत के आधार पर हरे स्ट्रीट पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को कलकत्ता विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीएचडी स्कॉलर तमाल दत्ता की शिकायत के आधार पर हरे स्ट्रीट पुलिस थाने ने जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर अरिंदम भट्टाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि भट्टाचार्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1बी) (जनता को डराने या डराने की मंशा से), 506 (मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी) और 120बी (आपराधिक साजिश की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रोफेसर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया: पुलिस
पुलिस ने कहा कि प्रोफेसर को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। वहीं संपर्क करने पर भट्टाचार्य ने कहा मैंने मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। शिकायतकर्ता तृणमूल कांग्रेस का समर्थक है। मैं पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहा हूं और उसके बाद ही मैं इस पर कानूनी सलाह लूंगा।
विज्ञापन
टीएमसी समर्थित प्रोफेसर्स एसोसिएशन ने की भट्टाचार्य के पोस्ट की निंदा
वहीं टीएमसी समर्थित वेस्ट बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन ने भट्टाचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट की निंदा की। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2012 में, जादवपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को मुख्यमंत्री को चिढ़ाते हुए एक कार्टून को कथित रूप से फॉरवर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।