फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CSS initiative on PM Modi's birthday 53 ministries, 84 departments will resolved Complaints within 7 days

CSS: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सीएसएस की पहल, 53 मंत्रालयों व 84 विभागों में अब 7 दिन में निपटेंगी शिकायतें

Wed, 17 Sep 2025 08:07 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 17 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
CSS initiative on PM Modi's birthday 53 ministries, 84 departments will  resolved  Complaints within 7 days
'कर्तव्य अभियान' - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारियों की एसोसिएशन 'सीएसएस फोरम' ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 'कर्तव्य अभियान' के अंतर्गत एक नई शुरुआत की है। सीएसएस द्वारा केंद्र सरकार के 53 मंत्रालयों व 84 विभागों में अब 7 दिन के अंदर शिकायतों का निपटारा होगा। 'कर्तव्य अभियान' 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 अक्तूबर तक चलेगा। केंद्र सरकार के सीपी ग्राम पीजी पोर्टल पर जो शिकायतें आती हैं, उनके समाधान में लगभग बीस से तीस दिन लग जाते हैं। अब सीएसएस फोरम ने तय किया है कि एक माह के दौरान उक्त पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को सात दिन के अंदर निपटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पोर्टल पर रोजाना औसतन दस हजार शिकायतें मिलती हैं और सबसे ज्यादा शिकायतें 'श्रम एवं रोजगार मंत्रालय' से संबंधित होती हैं। 

विज्ञापन


सीएसएस फोरम के महासचिव यतेंद्र चन्देला के मुताबिक, 'कर्तव्य अभियान' को लेकर सभी मंत्रालयों और विभागों को सूचित किया गया है। इसके लिए कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग 'डीओपीटी' की सचिव रचना शाह से आग्रह किया गया है कि वे 'कर्तव्य अभियान' के तहत शुरु की गई मुहिम को सभी सीएसएस अधिकारियों तक पहुंचा दें। एक माह के दौरान, जितनी भी शिकायतें मिलेंगी और पहले से जो पेंडिंग होंगी, उन्हें सात दिन के भीतर निपटाया जाएगा। इसके लिए जो भी अतिरिक्त प्रयास करना पड़े, सीएसएस फोरम द्वारा वह सब किया जाएगा। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा शिकायतें, जो डिस्पोज की जा रही हैं, वे वित्त मंत्रालय से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


सीएसएस फोरम द्वारा एक सितंबर से 15 सितंबर तक केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के पास आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग की गई। औसतन दस हजार शिकायतें, रोजाना मिल रही थी। जैसे एक सितंबर को पोर्टल पर 9483 शिकायतें मिली थी। इनमें से केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की शिकायतों की संख्या 6909 रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से संबंधित शिकायतें 1490 थीं। जो अपील डिस्पोज्ड की गई हैं, उनकी संख्या 1001 रही है। सबसे ज्यादा अपील वित्त मंत्रालय की बैंकिंग डिवीजन की रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 213 अपील काउंट की गई हैं। यानी जिनमें शिकायतकर्ता, विभाग के जवाब से संतुष्ट नहीं था। पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सीएसएस फोरम द्वारा आम्र्ड फोर्सेस के महानिदेशालय के अंतर्गत 'आम्र्ड फोर्सेस ट्रांसफ्यूजन सेंटर' की मदद से कर्तव्य भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 118 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सीएसएस फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारी और मीडिया एडवाइजर गोमेश कोमावत ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में सीएसएस अधिकारी संजीव कुमार जिंदल, जो 'एएस' डिजास्टर मैनेजमेंट हैं, ने रक्तदान करने वाले अधिकारियों को सर्टिफिकेट वितरित किए। 'कर्तव्य अभियान' का समापन 16 अक्तूबर को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में 'केंद्रीय सचिवालय सेवा कर्तव्य दिवस' आयोजन कर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed