फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CSIR and Mylan Laboratories will work together against COVID 19

महामारी के खिलाफ मिलकर काम करेंगे सीएसआईआर और माइलन लैबोरेटरीज

Fri, 25 Sep 2020 05:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Sep 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
CSIR and Mylan Laboratories will work together against COVID 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण महामारी के प्रबंधन के लिए उन्नत चिकित्सीय विकल्प विकसित करने के लिए अब वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनी माइलन लैबोरेटरीज मिलकर काम करेंगे। महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए दोनों ने साझेदारी की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस साझेदारी के तहत भारत को कोरोना से लड़ने के लिए विश्व स्तर की उन्नत तकनीकों और विकल्पों को प्राप्त करने में आसानी होगी। इसी साझेदारी में सीएसआईआर की हैदराबाद स्थित घटक प्रयोगशाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (सीएसआईआर-आईआईसीटी) और माइलन लैबोरेटरीज कोविड-19 के लिए संभावित उपचारों की पहचान करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


भारत में महामारी के प्रबंधन को ध्यान में रखकर नवोन्मेषी समाधान खोजने के लिए नए प्रयोग किए जाएंगे। इस पहल के अंतर्गत किए गए चिकित्सीय परीक्षण एक त्रि-स्तरीय अध्ययन होंगे, जिसमें कोविड-19 के हल्के, मध्यम और गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर मांडे ने बताया कि माइलन के साथ यह साझेदारी एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। वर्तमान महामारी के दौरान सीएसआईआर ने उद्योग जगत के साथ मिलकर प्रभावी दवाओं के चिकित्सीय परीक्षण को प्राथमिकता दी है, ताकि कोविड-19 के खिलाफ विविध चिकित्सीय विकल्प विकसित किए जा सकें।


सीएसआईआर - आईआईसीटी के निदेशक डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि ज्ञान और वैज्ञानिक साझेदार के रूप में माइलन के साथ जुड़कर हमें खुशी है। नैदानिक परीक्षणों और व्यावसायीकरण में माइलन के व्यापक अनुभव को देखते हुए हम कंपनी के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। इस साझेदारी को मीडिया ने इंडिया साइंस वायर ने साझा किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed