फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF to procure full-body protectors for troops

जवानों को पत्थरों से बचाएगा सुरक्षा कवच

Wed, 19 Oct 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
CRPF to procure full-body protectors for troops
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जवानों को पत्थरों के हमले से सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने लगभग 2,000 आधुनिक ‘फुल बॉडी प्रोटेक्टर’ खरीदने का नया टेंडर जारी किया है। पिछले दिनों कश्मीर घाटी में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी के कारण कई सारे जवान बुरी तरह घायल हो गए थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नई पोशाक जवानों को ईंट-पत्थर, चाकू और एसिड हमलों से सुरक्षित रखेगी। साथ ही हिंसक तत्वों की आगजनी का भी इस पर असर नहीं होगा। हाल के दिनों में कश्मीर और अन्य स्थानों पर अर्द्धसैनिक बलों को आग्नेयास्त्रों के हमलों का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के जवानों को देश में कहीं भी दंगे जैसी स्थितियों और विरोध प्रदर्शनों से निपटना पड़ता है और कश्मीर की घटनाओं को देखते हुए उनके लिए समूचे शरीर की सुरक्षा करना उनके लिए जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक अधिकारी ने बताया, ‘कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा में 2,000 से ज्यादा जवान जख्मी हुए थे। इस लिहाज से जल्द ही खरीदी जाने वाली संपूर्ण सुरक्षा पोशाक उनके लिए कारगर हो सकती है। इस पोशाक में चेस्ट गार्ड, एल्बो पैड, शिन गार्ड और थाई गार्ड एक साथ जुड़े होंगे और इस पोशाक का कुल वजन लगभग 6 किलोग्राम होगा। पहली खेप की खरीदारी की सफलता के बाद इसी तरह की और पोशाकें खरीदने के ऑर्डर दिए जाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed