Hindi News
›
India News
›
CRPF: Order of Home Ministry, constable in CRPF will fill APAR
{"_id":"65e1b4ff83f4aa0948047609","slug":"crpf-order-of-home-ministry-constable-in-crpf-will-fill-apar-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: गृह मंत्रालय का आदेश, सीआरपीएफ में सिपाही\/हवलदार भरेंगे APAR, इस समिति की सिफारिश पर मिलेगा प्रमोशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: गृह मंत्रालय का आदेश, सीआरपीएफ में सिपाही/हवलदार भरेंगे APAR, इस समिति की सिफारिश पर मिलेगा प्रमोशन
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद सीआरपीएफ द्वारा सिपाही और हवलदारों के लिए एपीएआर भरने का नियम लागू किया जा रहा है। इसे लेकर सभी यूनिटों एवं इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीआरपीएफ में अब सभी के लिए एपीएआर भरना जरूरी हो गया है...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में अब सिपाही और हवलदार के लिए भी वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) को भरना अनिवार्य बनाया गया है। मौजूदा व्यवस्था में सिपाही और हवलदार पद पर काम करने वालों के लिए एपीएआर भरना अनिवार्य नहीं है। सक्षम अधिकारी की मंजूरी और रिक्तियों के आधार पर जवानों को पदोन्नति मिलती रही है। अब विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) द्वारा एपीएआर का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें पदोन्नति मिल सकेगी।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद सीआरपीएफ द्वारा सिपाही और हवलदारों के लिए एपीएआर भरने का नियम लागू किया जा रहा है। इसे लेकर सभी यूनिटों एवं इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीआरपीएफ में अब सभी के लिए एपीएआर भरना जरूरी हो गया है। इससे पहले एएसआई से ऊपर वाले कर्मी या अधिकारी ही एपीएआर भरते थे। साल 2024-2025 से ही एपीएआर भरी जाएगी। बल में सिपाही व हवलदारों की पदोन्नति, कंपनी कमांडर की रिपोर्ट पर कमांडेंट द्वारा ही कर दी जाती है। हालांकि इसमें रिक्तियां एवं समयावधि देखी जाती है।
इस साल सिपाही एवं हवलदार, दो हिस्सों में भरेंगे एपीएआर
पहले हिस्से में, वे वित्तीय वर्ष 2024-2025 की एपीएआर दाखिल करेंगे। यह रिपोर्ट जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक रहेगी। इसके बाद की अवधि के लिए अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक के लिए एपीएआर भरी जाएगी। इस नई प्रक्रिया से सिपाही और हवलदारों की पदोन्नति, थोड़ी जटिल हो जाएगी। कई जगहों पर उनके कामकाज का विस्तृत विश्लेषण होगा। पहले कॉन्फिडेंशियल कार्ड के द्वारा उन्हें पदोन्नति मिल जाती थी। अब उसके लिए 'विभागीय पदोन्नति समिति' गठित होगी। इसकी सिफारिश के बाद ही पदोन्नति की फाइल को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।