फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF officers will enter the playground in the morning and evening; Dont bunk so there will be video recording

CRPF: सुबह-शाम खेल के मैदान में उतरेंगे सीआरपीएफ अधिकारी; बंक न मारें, इसलिए होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:24 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 अक्तूबर को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अफसरों की एक बैठक में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया था। इसके पीछे गृह मंत्री की यह सोच रही है कि खेल गतिविधियों से अफसर व जवान, सभी लोग फिट रहेंगे।

विज्ञापन
CRPF officers will enter the playground in the morning and evening; Dont bunk so there will be video recording
CRPF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के अधिकारियों को अब ड्यूटी के अलावा खेल के मैदान में भी उतरना पड़ेगा। जहां कहीं भी 50 या उससे अधिक की नफरी है, वहां पर अधिकारियों को किन्हीं दो खेलों में भाग लेना होगा। सीआरपीएफ मुख्यालय, अधिकारियों की खेल से जुड़ी गतिविधियों पर बराबर नजर रखेगा। कितने अधिकारी मैदान में उतरे हैं, कौन सा गेम कर रहे हैं, सुबह और शाम मैदान में बराबर आ रहे हैं या नहीं, इन सबकी वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। फोटो भी खींचे जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 अक्तूबर को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अफसरों की एक बैठक में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया था। इसके पीछे गृह मंत्री की यह सोच रही है कि खेल गतिविधियों से अफसर व जवान, सभी लोग फिट रहेंगे। उन्हीं में से कोई अधिकारी या जवान, किसी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंच सकता है। इसके बाद बल निदेशालय ने अपने सभी सेक्टरों, रेंज, ग्रुप सेंटर, बटालियन व कंपनी स्तर पर यह संदेश पहुंचा दिया कि अधिकारियों को रोजाना खेलों में भाग लेना होगा। हालांकि बल की सभी यूनिट/इकाई में 50 से ज्यादा अधिकारी/जवान रहते हैं, ऐसे में वहां दो खेलों में उनकी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। सेक्टर स्तर पर उक्त दोनों खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संबंधित अफसर, खेल गतिविधियों पर नजर रखेंगे। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के सभी अफसर, खेलों में भाग ले रहे हैं या नहीं, इसके लिए भी एक मेकेनिज्म तैयार किया गया है। मॉर्निंग मार्कर/पीटी और शाम को स्पोर्ट एक्टिीविटी में अधिकारियों को अनिवार्य तौर पर भाग लेना होगा। उक्त समय पर अफसर, खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, इसके लिए उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। फोटो भी खिंचेंगे। सभी वीडियो और फोटो, 8 नवंबर तक बल के आईटी निदेशालय और ट्रेनिंग निदेशालय को भेजने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से इन्हें सीआरपीएफ की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अधिक आयु वालों के लिए अलग से खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। उनकी आयु के हिसाब से खेलों का चयन किया जाएगा। सभी खेल प्रतियोगिताएं, ग्राउंड लेवल पर हो रही हैं, इसके लिए एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed