फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF jawan killed in blast during anti-Naxal operation at Odisha-Jharkhand border Know all about it

CRPF Jawan Killed: ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोट, सीआरपीएफ जवान बलिदान

Sat, 14 Jun 2025 01:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/चाईबासा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 Jun 2025 01:22 PM IST
सार

सीआरपीएफ के मुताबिक, 134 बटालियन और एसओजी ओडिशा के जवानों ने एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक आईईडी ब्लास्ट हुआ। 134 बटालियन के एएसआई/जीडी सत्यभान कुमार सिंह (34) के बाएं पैर में चोट आई। उन्हें गंभीर हालत में राउरकेला के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
CRPF jawan killed in blast during anti-Naxal operation at Odisha-Jharkhand border Know all about it
CRPF - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा-झारखंड सीमा पर शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोट हो गया। इस दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान बलिदान हो गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले सहायक उपनिरीक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले सहायक उपनिरीक्षक सत्यवान कुमार सिंह उस टीम का हिस्सा थे, जो 27 मई को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक पत्थर खदान के पास से माओवादियों की ओर से लूटे गए विस्फोटकों की तलाश में सारंडा जंगल में तलाशी ले रही थी।
विज्ञापन


सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के थे सत्यवान कुमार सिंह
उन्होंने बताया कि ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की ओर से तलाशी ली जा रही थी, तभी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि सत्यवान कुमार सिंह सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के आरोप में ईपीएफओ अधिकारी गिरफ्तार
इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को बरहामपुर में ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी बरहामपुर में क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक के रूप में काम करता था। 

10,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
सीबीआई के एक बयान में कहा गया कि सीबीआई के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने करने के आरोप में ईपीएफओ अधिकारी को गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी ईपीएफओ पोर्टल पर नियोक्ता, एक निजी कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आवेदन को मंजूरी देने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत ले रहा था।


आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
सीबीआई के बयान में कहा गया, 'बातचीत के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जताई।' साथ ही कहा कि आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed