फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF IG claims, Army, CRPF and Assam Police done fake encounter

CRPF के आईजी ने उठाए सवाल, कहा- सेना, SSB और असम पुलिस ने किया फर्जी एनकाउंटर

Wed, 24 May 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 24 May 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
CRPF IG claims, Army, CRPF and Assam Police done fake encounter

नॉर्थ ईस्ट में सीआरपीएफ के आईजी ने संयुक्त रूप से सेना, असम पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी के एक एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। आईजी का कहना है कि ये ऑपरेशन असम के चिराग में 30 मार्च को किया गया था, जिसमे एक घर से दो व्यक्तियों को उठाकर उनका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया।

विज्ञापन


गुजरात कैडर के आईपीएस ऑफीसर रजनीश राय सिलांग में सीआरपीएफ के नॉर्थ ईस्ट सेक्टर में आईजी के पद पर तैनात हैं। उनके द्वारा एनकाउंटर पर उठाए गए सवालों की रिपोर्ट दिल्ली में मौजूद सीआरपीएफ मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि सिमला गुड़ी गांव के नजदीक अमगुड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में ये एनकाउंटर किया गया। जिसमें 2 व्यक्तियों को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड से ताल्लुक रखने वाला बताकर मुठभेड़ में मार दिया गया। इन दोनों को डी कालिंग नाम के गांव से उठाकर सिमलगुड़ी में मार दिया गया। उन्होंने इस एनकाउंटर को लेकर पूरी जांच की मांग की है। राय ने ये भी आरोप लगाया कि उनकी डेड बॉडी के पास हथियारों को प्लांट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन दो संदिग्धों का एनकाउंटर किया गया है उनकी पहचान लुकस नरजारी उर्फ एन लंगफा और डेविड इजलेरी उर्फ दायुद के रूप में हुई है। राव ने दावा किया है कि इस मामले से जुड़े चश्मदीद उनके पास सुरक्षित हैं, इन लोगों ने ही शवों की पहचान की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed