Hindi News
›
India News
›
CRPF: CO, 2IC to constable will get promotion, two new battalion headquarters crated in Signal wing
{"_id":"656849e2a9d8cd306b050257","slug":"crpf-co-2ic-to-constable-will-get-promotion-two-new-battalion-headquarters-crated-in-signal-wing-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: सीओ, 2IC से लेकर सिपाही तक सबको मिलेगी पदोन्नति, सिग्नल में दो नए बटालियन हेडक्वार्टर, सृजित हुए 1034 पद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: सीओ, 2IC से लेकर सिपाही तक सबको मिलेगी पदोन्नति, सिग्नल में दो नए बटालियन हेडक्वार्टर, सृजित हुए 1034 पद
मौजूदा समय में सीआरपीएफ के पास सिग्नल की पांच बटालियन हैं। अब दो नए बटालियन हेडक्वार्टर तैयार किए जा रहे हैं। पांच बटालियनों में भी रेशनलाइजेशन किया गया है। इसके अंतर्गत 202 नए पद सृजित हुए हैं...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में इंटेलिजेंस विंग को मजबूती प्रदान करने के बाद अब 'सिग्नल' की बारी है। सिग्नल विंग में दो नई बटालियनों के गठन को मंजूरी दी गई है। इसके चलते कमांडेंट, टूआईसी से लेकर सिपाही तक सबका भला होगा। यानी इन्हें पदोन्नति मिल जाएगी। पहले से मौजूद बटालियनों और नए बटालियन हेडक्वार्टर को मिलाकर बल में कुल 1034 नए पद सृजित होंगे। रांची (झारखंड) और खटखटी (असम) में सिग्नल के नई बटालियन हेडक्वार्टर बनेंगे।
मौजूदा समय में सीआरपीएफ के पास सिग्नल की पांच बटालियन हैं। अब दो नए बटालियन हेडक्वार्टर तैयार किए जा रहे हैं। पांच बटालियनों में भी रेशनलाइजेशन किया गया है। इसके अंतर्गत 202 नए पद सृजित हुए हैं। कई पदों को खत्म भी किया गया है। हैरानी की बात है कि सिग्नल में हवलदार का एक अहम पद होता है। अब हवलदार आरओ/क्रिप्टो के 69 पद खत्म कर दिए गए हैं। कुल मिलाकर 79 मौजूदा पदों को खत्म किया गया है, जबकि 281 नए पद सृजित किए हैं। अभी काम कर रही पांच सिग्नल बटालियनों में स्टाफ की कुल संख्या 1878 रही है। पहली बटालियन में 398, दूसरी बटालियन में 390, तीसरी बटालियन में 315, चौथी बटालियन में 357 और पांचवीं बटालियन में 418 पद स्वीकृत हैं।
सीआरपीएफ में रांची (झारखंड) और खटखटी (असम) में दो नए बटालियन हेडक्वार्टर स्वीकृत हुए हैं, उनमें कुल 832 पद रहेंगे। इनमें कमांडेंट के दो पद, सेकेंड इन कमांड के दो पद, डिप्टी कमांडेंट के आठ पद, सहायक कमांडेंट के 16 पद, एसआई जीडी के दो पद, एसआई एमटी के दो पद, एएसआई जीडी के 16 पद, हवलदार जीडी 24 पद, हवलदार ड्राइवर 30 पद, सिपाही जीडी 110 पद, सिपाही ड्राइवर के 60 पद, सिपाही किचन सर्विस के 40 पद, इंस्पेक्टर आरओ/क्रिप्टो के 8 पद, इंस्पेक्टर 'टेक्नीकल' के 30 पद, एसआई आरओ/क्रिप्टो के 20 पद, एसआई टेक्नीकल के 12 पद, एएसआई आरओ/क्रिप्टो के 76 पद, हवलदार आरओ/क्रिप्टो के 166 पद, एसआई एमटी के 12 पद और एएसआई 'एम' के 22 पद शामिल हैं। कई दूसरे पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।