फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crowd over relief on first day of lockdown 3.0, Health Ministry expressed concern

लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन राहत मिलने पर उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता

Tue, 05 May 2020 05:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 May 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Crowd over relief on first day of lockdown 3.0, Health Ministry expressed concern
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

लॉकडाउन से ढील देने पर सोमवार को खुली शराब की दुकानों पर लोगों के हुजूम उमड़ने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जताई है। मंत्रालय का कहना है कि अगर लोगों द्वारा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया तो संक्रमण बढ़ेगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल सोमवार  ने कहा कि लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन सामाजिक दूरी का पालन न होना चिंताजनक है। अब तक के सुरक्षात्मक उपायों से हम सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। सामाजिक दूरी, मास्क लगाने और साफ-सफाई का कड़ाई से पालन करते रहना होगा।
विज्ञापन


हम सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में असफल हुए तो मामले और बढ़ सकते हैं। अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि जान भी जरूरी है और जहान भी, इसलिए लॉकडाउन से मिलने वाली राहतों का लाभ लोगों को पूरी सतर्कता के साथ लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। जबकि लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में ढील दी गई तो देश में कोरोना के संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ सकता है। अग्रवाल ने कहा कि अगर लोग सोचते हैं कि उन्हें संक्रमण नहीं होगा तो वह खुद के साथ अपने परिवार, पड़ोस को मुश्किलों में डाल रहे हैं। साथ ही अग्रवाल ने बताया, देश में अब तक 11,07,233 सैंपलों की जांच हुई है।  

गृह मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि, राज्यों से सामंजस्य बनाए रखने को कहा गया है  ताकि माल ढुलाई के आवागमन में कोई समस्या नहीं आए। इसके लिए गृह मंत्रालय ने कंट्रोल रूम नंबर 1930 और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हेल्पलाइन नंबर 1033 जारी किया है और कहा है कि इसका उपयोग ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा लॉकडाउन से संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है।

मई के तीसरे हफ्ते में बढ़ सकते हैं संक्रमित, माह अंत में हालात सुधरेंगे 

केंद्र सरकार का आकलन है कि मई के तीसरे हफ्ते संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी। इसके बाद वायरस की उल्टी गिनती शुरू होगी। मई के अंत तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 27.5 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी से ऊपर हो जाएगी। 

शुरुआती दौर में संक्रमण की दर 4.5 फीसदी थी, जो अब घटकर 3.8 फीसदी रह गई है। संक्रमितों की संख्या भले 40,000 के आंकड़े को पार कर गई है, मगर दूसरा पहलू यह भी है कि 12 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सरकार के एक वरिष्ठ योजनाकार के मुताबिक, संक्रमण की दस्तक के दो हफ्ते बाद भी इसे करीब 20 जिलों तक सीमित रखने में कामयाबी मिली है।

इन्हीं बीस जिलों में 70 फीसदी संक्रमित हैं और 72 फीसदी मौतें भी इन्हीं जिलों में हुई हैं। उनका दावा है कि 20 सर्वाधिक प्रभावित जिलों का असर उनके पड़ोसी जिलों पर नहीं पड़ा है। उनके मुताबिक, इसका अर्थ यह है कि इन जिलों में सरकार की योजना कामयाब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed