फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Crores of money found in Arpitas house, but her mother lives in a dilapidated house

WB SSC Scam: बेटी अर्पिता के बिस्तर से मिले करोड़ों रुपये, मां आज भी रहती है टूटे मकान में

Sat, 30 Jul 2022 02:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Jul 2022 02:32 PM IST
सार

मिनौती मुखर्जी उत्तर 24 परगना जिले में उनके पुश्तैनी घर में रहती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिनाती को यह भी पता नहीं है, उनकी बेटी सुर्खियों में क्यों है? उन्होंने कहा कि अर्पिता पिछले हफ्ते यहां आई थी। वह यहां कभी भी ज्यादा वक्त तक नहीं रही।

विज्ञापन
Crores of money found in Arpitas house, but her mother lives in a dilapidated house
अर्पिता मुखर्जी के घर में नोटों का पहाड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के चर्चित एसएससी घोटाले में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी के घरों से जहां नोटों का पहाड़ मिला है, वहीं उनकी मां मिनौती मुखर्जी अब भी बदहाली के बीच 50 साल पुराने पुश्तैनी मकान में रह रही है। 

विज्ञापन

मिनौती मुखर्जी उत्तर 24 परगना जिले में उनके पुश्तैनी घर में रहती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिनाती को यह भी पता नहीं है, उनकी बेटी सुर्खियों में क्यों है? उन्होंने कहा कि अर्पिता पिछले हफ्ते यहां आई थी। वह यहां कभी भी ज्यादा वक्त तक नहीं रही। मिनौती ज्यादातर अपने घर में ही अकेली रहती हैं। यह मकान 50 साल पहले बना था।
विज्ञापन


मां के लिए दो नौकरों की व्यवस्था
मिनौती मुखर्जी अक्सर बीमार रहती हैं, अर्पिता उनसे मिलने उनके घर आती रहती है। मिनौती मुखर्जी के पड़ोसियों का कहना है कि अर्पिता ने मां की देखभाल व मदद के दिए नौकर लगा रखे हैं। कोर्ट द्वारा अर्पिता को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है। उससे लगातार पूछताछ हो रही है कि उसके फ्लैटों से जब्त राशि आखिरकार किसकी है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी बात मानती तो शादी कर देती : मिनौती
एक न्यूज चैनल से चर्चा में मिनाती मुखर्जी ने कहा कि यदि अर्पिता ने मेरी बात मानी होती तो मैं उसकी शादी कर देती। उसके पापा सरकारी नौकरी में थे, इसलिए उसे वह नौकरी मिल सकती थी। उसने पैतृक घर बहुत पहले ही छोड़ दिया था। वह बांग्ला फिल्मों और टेलीविजन शो में काम करना चाहती थी। अर्पिता की गिरफ्तारी को लेकर मिनौती ने कहा कि मुझे समाचारों से पता चला। मुझे करोड़ों रुपये या नोटों के पहाड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 


पार्थ चटर्जी की करीबी है अर्पिता
बता दें, अर्पिता मुखर्जी बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी है। चटर्जी को सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में मंत्री पद से हटा दिया है। इससे पहले वे ममता बनर्जी के खास सिपहसालारों में से एक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed