फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Create skill development institutes to increase skilled workforce', Nitin Gadkari's advice to industries

Maharashtra: 'कुशल कार्यबल बढ़ाने के लिए बनाएं कौशल विकास संस्थान', केंद्रीय मंत्री गडकरी की उद्योगों को सलाह

Sat, 22 Jun 2024 08:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Jun 2024 08:20 PM IST
सार

Maharashtra: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उद्योगों को अपने कौशल विकास केंद्र, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने चाहिए, जिससे छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा और वे अधिक कुशल बनेंगे।

विज्ञापन
'Create skill development institutes to increase skilled workforce', Nitin Gadkari's advice to industries
नितिन गडकरी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को उद्योगों से आग्रह किया कि वे कौशल विकास संस्थान शुरू करें, ताकि कुशल कार्यबल तैयार किया जा सके। गडकरी नागपुर में 'सीआईई-इंटस्ट्री एकेडमिया कॉन्क्लेव' को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुशल कार्यबल विकसित करने के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग की आश्यकता पर जोर दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, छात्रों के कौशल विकास और कार्यबल को बढ़ाने के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के बीच समन्वय जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि उद्योगों को धीरे-धीरे कौशल विकास केंद्र के साथ ही इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित करने चाहिए। जिससे छात्रों को ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव दोनों प्रदान किए जा सकें और वे अधिक कुशल बन सकें। 
विज्ञापन

 
गडकरी ने उद्योगों में कुशल जनशक्ति की कमी की बात स्वीकार की और कहा कि शिक्षित व्यक्ति बेरोजगार बने हुए हैं। उन्होंने इसका कारण शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच तालमेल और संचार की कमी बताया। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि धीरे-धीरे उद्योगों को अपने कौशल विकास केंद्र, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने चाहिए, जिससे छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा और वे अधिक कुशल बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रत्येक उद्योग को अपनी जरूरतों के अनुसार जनशक्ति को प्रशिक्षित करना चाहिए। उन्होंने उद्योग से कौशल विकास के लिए मानद और निजी विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed