फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPT-CA Final results declared, Iti remain on top

सीपीटी-सीए फाइनल के नतीजे घोषित, लखनऊ की इति रहीं ऑल इंडिया टॉपर

Tue, 17 Jan 2017 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
CPT-CA Final results declared, Iti remain on top
Iti Agrawal

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने नवंबर में हुई फाइनल परीक्षा व दिसंबर में हुई सीपीटी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। फाइनल परीक्षा के नतीजों में लखनऊ की इति अग्रवाल ने 74.88 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है।

विज्ञापन


उन्हें 800 में से 599 अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरे स्थान पर रहे भिवंडी (महाराष्ट्र) के पीयूष रमेश लोहिया ने 71.75 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर अहमदाबाद की ज्योति मुकेश भाई रही हैं, जिन्हें 800 में से 566 अंक मिले हैं। सीए एंट्रेंस टेस्ट सीपीटी के नतीजों में इस बार सुधार हुआ है। बीते साल सीपीटी का रिजल्ट 38.98 फीसदी था जो इस साल बढ़कर 46.44 फीसदी पहुंच गया है। सीपीटी रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन


 

सीपीटी की परीक्षा में पास हुए 32,658 अभ्यर्थी

CPT-CA Final results declared, Iti remain on top
CPT Exam

सीपीटी की परीक्षा में शामिल कुल 70,321 अभ्यर्थियों में से 32,658 ने परीक्षा पास की। सीपीटी में कुल 28,444 लड़कियां परीक्षा में बैठीं जिसमें से 13,473 लड़कियां पास रही हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 47.37 फीसदी रहा है।

वहीं परीक्षा में 41,877 लड़के बैठे थे जिसमें से 19,185 पास हुए हैं। नतीजों में लड़कों का पास प्रतिशत 45.81 फीसदी रहा है। जहां तक सीए फाइनल के नतीजों की बात है तो जुलाई में आए नतीजों के मुकाबले इस बार के नतीजों में गिरावट आई है।

इस बार सीए फाइनल की दो ग्रुप में हुई परीक्षा के नतीजों में ग्रुप-1 में 37, 200 छात्र बैठे थे, जिसमें से 2,655 पास हुए। इस तरह इस ग्रुप का पास प्रतिशत 7.14 फीसदी रहा। वहीं ग्रुप-2 में 36,896 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 4,545 पास घोषित किए गए हैं। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 12.32 रहा है। जहां तक दोनों ग्रुप के पास प्रतिशत की बात है तो यह 11.57 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed