फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cpim Will Organise Massive March Against Kerala Governor Arif Mohammad khan

Kerala: 'अगर तुममें हिम्मत है तो सड़क पर मेरे ऊपर हमला करो', राज्यपाल ने केरल सरकार को दी चुनौती

Mon, 07 Nov 2022 05:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Nov 2022 05:16 PM IST
सार

राज्यपाल ने केरल सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि 15 नवंबर को मेरी अनुपस्थिति में मार्च न निकालें। मार्च उस दिन आयोजित करें जब मैं राजभवन में रहूं।

विज्ञापन
Cpim Will Organise Massive March Against Kerala Governor Arif Mohammad khan
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, वाम दलों और डीएमके नेता के सहयोगियों के साथ 15 नवंबर को राजभवन  के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। सांसद तिरुचि शिवा भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। वहीं अब इस प्रदर्शन को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य सरकार के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। राज्यपाल ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि 15 नवंबर को मेरी अनुपस्थिति में मार्च न निकालें। मार्च उस दिन आयोजित करें जब मैं राजभवन में रहूं। मैं वहां आऊंगा और अगर आपमें हिम्मत है तो सार्वजनिक बहस करें। राज्यपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपतियों को उनके कर्तव्य करने से रोका जा रहा है, कानून और व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। मुझे 'गंभीर परिणाम' भुगतने की धमकी दी जा रही है।  

विज्ञापन


अगर तुममें हिम्मत है, तो सड़क पर मुझ पर हमला करो: राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने संवैधानिक तंत्र के पतन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैं उनसे आग्रह करूंगा कि आगे बढ़ो, और समस्याएं पैदा करो, राजभवन में घुसो, अगर तुममें हिम्मत है, तो सड़क पर मुझ पर हमला करो। सीएम  मुझे पहचानने से इंकार कर रहे हैं लेकिन मैं उन्हें पहचानता हूं।
विज्ञापन


वहीं, कोच्चि में प्रेस वार्ता के दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दो मीडिया चैनलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों मीडिया चैनलों का नाम लेते हुए कहा कि अगर इन टीवी चैनलों में से कोई भी यहां है, तो मैं आपसे बात नहीं करूंगा। अगर इन दोनों चैनलों में से कोई है तो कृपया बाहर निकल जाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफे की मांग की थी
बता दें कि यूजीसी के नियमों के विपरीत एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) की नियुक्ति को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के साथ, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार 24 अक्तूबर को राज्य में नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफे की मांग की थी। 

माकपा महासचिव ने साधा निशाना
वहीं, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने आरिफ मोहम्मद खान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भले ही वे केरल के गवर्नर हैं, लेकिन ज्यादातर वे दिल्ली में रहते हैं। वे वहीं से प्रवचन करते हैं। इस दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि हम राज्यपाल की संस्था पर सवाल उठा रहे हैं, न कि व्यक्तिगत रूप से उन पर हमला कर रहे हैं। राज्यपाल को कैबिनेट मंत्रियों के निर्णय के अनुसार काम करना होता है। राज्यपाल भाजपा की राजनीति को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। 

माकपा शासित केरल में कुलीन तंत्र व्यवस्था बरकरार : राज्यपाल
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि माकपा शासित राज्य में कुलीन तंत्र व्यवस्था कायम है। यह सरकारी नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों से स्पष्ट होता है। राज्यपाल ने तिरुवनंतपुरम के मेयर के दफ्तर के एक कथित पत्र की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह टिप्पणी की। इसमें नगर निगम से अस्थायी पदों पर माकपा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed