फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPIM says Mamata Banerjee softening stand against RSS and PM Modi to salvage corrupt-criminal syndicate

CPIM: 'भ्रष्ट सिंडिकेट को बचाने के लिए RSS-PM मोदी के प्रति नरम रुख दिखा रहीं ममता', माकपा का ममता पर पलटवार

Mon, 26 Sep 2022 06:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

माकपा ने टीएमसी के खिलाफ उस समय मोर्चा खोला है जब टीएमसी पश्चिम बंगाल में भाजपा से हारे हुए राजनीतिक मैदान को दोबारा हासिल करने के लिए जद्दोजहद कर रही है। 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा राज्य में टीएमसी के खिलाफ प्रमुख विपक्षी के रूप में उभर कर सामने आई है।  
 

विज्ञापन
CPIM says Mamata Banerjee softening stand against RSS and PM Modi to salvage corrupt-criminal syndicate
CPI (M) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वार पूर्ववर्ती वाम मोर्चे की सरकार पर निशाना साधने के एख दिन बाद माकपा ने उनपर पलटवार किया है। माकपा ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी भ्रष्ट-आपराधिक सिंडिकेट बन गई है। इतना ही नहीं, माकपा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना रूख नरम किया है। 

विज्ञापन


ममता की हताशा आ रही है नजर- माकपा
माकपा ने अपने मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के नए संपादकीय में लिखा है कि सीएम ममता बनर्जी द्वारा आरएसएस और पीएम मोदी में अच्छी बातें खोजना उनकी हताशा को दिखाता है। माकपा ने यह भी कहा कि संघ-भाजपा के साथ इस तरह के गठजोड़ से आश्चर्यचकित होने की भी कोई जरूरत नहीं है। पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट विरोधी ताकत के रूप में तृणमूल कांग्रेस का जब उदय हुआ था तब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय में ममता बनर्जी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों को लेकर साधा निशाना
संपादकीय में माकपा ने ममता के हालिया संबोधनों का हवाला भी दिया है। इसमें माकपा ने कहा है कि ममता बनर्जी ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि कि आरएसएस 'इतना बुरा नहीं था। इतना ही माकपा ने यह भी कहा ‘उन्हें नहीं लगता कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है।’ माकपा ने संपादकीय में कहा है कि ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा था कि आप शायद इस बात से अवगत नहीं हैं कि ये एजेंसियां अब प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधीन नहीं हैं। अब वे केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नियंत्रित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा ने टीएमसी सुप्रीमो द्वारा उपराष्ट्रपति के चुनावों में विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन ना करने के कदम की भी आलोचना की है। पार्टी ने संपादकीय में उपराष्ट्रपति और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ का जिक्र करते हुए कहा कि ‘ममता बनर्जी ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करने का फैसला क्यों किया, जिसने उन्हें और उनकी सरकार को पूरे तीन साल तक सताया था, यह बात उनके समर्थक भी नहीं बता सकते।"

RSS और पीएम मोदी को लेकर ममता के रुख में आई अचानक नरमी
माकपा ने कहा कि आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी के लिए ममता बनर्जी के रुख में आई अचानक नरमी शायद उस गंभीर स्थिति से उपजी है जिसमें टीएमसी सरकार खुद फंसी हुई है। पार्टी ने कहा कि पार्थ चटर्जी के मामले ने सरकार में घिनौने भ्रष्टाचार को उजागर किया है। इससे जनता के मन में टीएमसी सरकार के प्रति व्यापक आक्रोश और गुस्सा पैदा हुआ है। 

गौरतलब है कि माकपा ने टीएमसी के खिलाफ उस समय मोर्चा खोल दिया है जब टीएमसी पश्चिम बंगाल में भाजपा से हारे हुए राजनीतिक मैदान को दोबारा हासिल करने के लिए जद्दोजहद कर रही है। 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा राज्य में टीएमसी के खिलाफ प्रमुख विपक्षी के रूप में उभर कर सामने आई है।  


ममता ने साधा था माकपा पर निशाना
बता दें कि इससे एक दिन पहले टीएमसी सुप्रीमों ने माकपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह बदले की राजनीति में भरोसा नहीं करती हैं अन्यथा उनके पास सत्ता में आने के बाद माकपा नेताओं को जेल भेजने के लिए पर्याप्त आधार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed