फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPIM led Left Front announces candidates for two more seats in West Bengal Lok Sabha Elections

LS Polls: वाम दलों ने बंगाल की दो और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस और आईएसएफ से गठबंधन की जताई उम्मीद

Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Mar 2024 12:40 AM IST
सार

वाम दलों ने उम्मीद जताई कि सीट बंटवारे पर कांग्रेस और आईएसएफ के साथ जल्द सहमति बन गई है।

विज्ञापन
CPIM led Left Front announces candidates for two more seats in West Bengal Lok Sabha Elections
बिमन बोस, वाम मोर्चा के अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखरा नजर आ रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन की विचारधारा वाले सभी दल एकला चलो की राह पकड़ लिए हैं। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जहां राज्य की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सीपीआईएम के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने शुक्रवार को दो और लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। हालांकि, वाम दलों ने उम्मीद जताई कि सीट बंटवारे पर कांग्रेस और आईएसएफ के साथ जल्द सहमति बन सकती है।

विज्ञापन


कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि आरामबाग सीट से सीपीआईएम के बिप्लब मोइत्रा और झारग्राम के लिए सोनामणि मुर्मू टुडू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आईएसएफ के बीच सीट बंटवारे पर सहमति के बाद वाम मोर्चा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेगा। 
विज्ञापन


वाम दल अब तक बंगाल की 22 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस भी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। कूचबिहार सीट पर कांग्रेस और वाम मोर्चा के घटक दल फॉरवर्ड ब्लॉक ने उम्मीदवार उतारा है। यहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसएफ का आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
राज्य की 12 सीटों पर कांग्रेस और वाम मोर्चा में से किसी ने भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहीं आईएसएफ ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। फॉरवर्ड ब्लॉक के अकेले चुनाव लड़ने की अफवाहों पर बोस ने कहा कि जो लोग वाम मोर्चा, कांग्रेस और आईएसएफ गठबंधन के खिलाफ हैं, वे ऐसी गलत सूचना फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा एकजुट है। कांग्रेस और आईएसएफ के साथ सकारात्मक बातचीत भी जारी है।


वहीं, सीपीआईएम के सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि वाम मोर्चा बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। लेकिन हम धैर्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम कांग्रेस और आईएसएफ के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed