फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI, VCK Criticise AIADMK MLAs Joining TVK, Call It Unhealthy Politics in Tamil Nadu

Tamil Nadu: तमिलनाडु में दल-बदल पर सियासी संग्राम, AIADMK विधायकों की TVK में एंट्री पर CPI-VCK ने उठाए सवाल

Tue, 26 May 2026 10:22 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 26 May 2026 10:22 PM IST
सार

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आया है, जहां अन्नाद्रमुक के चार विधायकों ने इस्तीफा देकर टीवीके का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम ने सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
CPI, VCK Criticise AIADMK MLAs Joining TVK, Call It Unhealthy Politics in Tamil Nadu
AIADMK के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु की राजनीति में दल-बदल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अन्नाद्रमुक के चार विधायकों के इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल होने पर उसके सहयोगी दलों ने ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वामपंथी दल सीपीआई और सहयोगी पार्टी वीसीके ने इस घटनाक्रम को अस्वस्थ राजनीति बताते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचेगा।

विज्ञापन


CPI ने कहा- स्वस्थ राजनीति के खिलाफ है यह कदम
सीपीआई के प्रदेश सचिव पी. षणमुगम ने कहा कि अन्नाद्रमुक विधायकों का इस्तीफा देकर टीवीके में शामिल होना स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि भले ही विधायक इसे अपनी इच्छा से लिया गया फैसला बता रहे हों, लेकिन इसके पीछे राजनीतिक दबाव या संभावित फायदे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट का भी किया जिक्र
शन्मुगम ने कहा कि ये विधायक पहले ही 13 मई को विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान टीवीके सरकार के समर्थन में वोट देकर कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ चुके थे। ऐसे में उन्हें तुरंत पार्टी में शामिल करना गलत संदेश देता है और इससे दल-बदल को बढ़ावा मिलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


VCK प्रमुख थिरुमावलवन ने भी जताई नाराजगी
वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने भी इस घटनाक्रम को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से इस्तीफा देकर नेताओं को शामिल करना टीवीके की साख को नुकसान पहुंचा सकता है। कोयंबटूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि VCK ने केवल राज्य में राष्ट्रपति शासन रोकने के उद्देश्य से टीवीके सरकार का समर्थन किया था।

TVK को दी सावधानी बरतने की सलाह
थिरुमावलवन ने टीवीके नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्टी लगातार दूसरे दलों के नेताओं को शामिल करती रही, तो इससे उसकी राजनीतिक विश्वसनीयता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि दल-बदल की राजनीति लंबे समय में किसी भी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

चार AIADMK विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पिछले दो दिनों में अन्नाद्रमुक के चार विधायक (के मरगथम कुमारवेल, एस. जयकुमार, पी. सत्यभामा और एसाक्की सुबाया) ने विधायक पद से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ TVK का दामन थाम लिया। इन इस्तीफों के मंजूर होने के साथ ही राज्य की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें मदुरंतकम, धारापुरम और पेरुंदुरई के साथ त्रिची ईस्ट सीट भी शामिल है। त्रिची ईस्ट सीट मुख्यमंत्री विजय ने खाली की थी, क्योंकि उन्होंने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। इन इस्तीफों के कारण एआईएडीएमके के विधायकों की संख्या 47 से घटकर अब 44 हो गई है।


AIADMK के विधायकों की संख्या 47 से घटकर 44 हुई
एआईएडीएमके के भीतर यह विवाद विधानसभा चुनाव के बाद से ही चल रहा है। मुख्यमंत्री विजय के फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी की आपसी फूट खुलकर सामने आ गई थी। सीवी शनमुगम के नेतृत्व में पार्टी के 25 विधायकों ने अपनी ही पार्टी के आदेश के खिलाफ जाकर टीवीके सरकार को वोट दिया था। टीवीके के पास 119 विधायकों का समर्थन था, लेकिन फ्लोर टेस्ट में उन्हें 144 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed