{"_id":"63d1241e3b8a113533288ff6","slug":"cpi-vck-and-tvk-to-skip-governor-rn-ravi-tea-party-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: राज्यपाल की टी पार्टी से दूर रहेंगे DMK के सभी सहयोगी दल, गणतंत्र दिवस के लिए मिला था आमंत्रण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: राज्यपाल की टी पार्टी से दूर रहेंगे DMK के सभी सहयोगी दल, गणतंत्र दिवस के लिए मिला था आमंत्रण
Wed, 25 Jan 2023 06:22 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:22 PM IST
सार
भाकपा सहित द्रमुक के तीन सहयोगियों ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस चाय पार्टी का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकपा सहित द्रमुक के तीन सहयोगियों ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस चाय पार्टी का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। इस बहिष्कार के बाद सियासी पारा गरमाने की पूरी उम्मीद है। हालांकि इससे कुछ दिन पहले भी सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सदस्यों ने राज्यपाल द्वारा आयोजित पोंगल समारोह में भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भी किया बहिष्कार
राज्य कांग्रेस कमेटी ने भी बुधवार को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल की चाय पार्टी का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कड़े शब्दों वाले पत्र में, कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा द्वारा पारित कई विधेयकों पर बैठे राज्यपाल की निंदा की। यह भी कहा गया है कि राज्यपाल एक समानांतर सरकार चला रहे हैं और राज्य में आरएसएस का चेहरा भी हैं।
विज्ञापन