{"_id":"611040b78ebc3e789c647186","slug":"cpi-m-will-celebrate-independence-day-in-a-grand-manner-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: माकपा पहली बार भव्य तरीके से मनाएगी स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: माकपा पहली बार भव्य तरीके से मनाएगी स्वतंत्रता दिवस
Mon, 09 Aug 2021 02:08 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:08 AM IST
सार
माकपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी के लाल झंडे के साथ तिरंगा फहराया जाएगा जो पहली बार 15 अगस्त को माकपा कार्यालयों के ऊपर देखा जाएगा। साथ ही आगे के कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) भारत के स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी। सीपीआई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी के हर एक कार्यालय पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा यह स्वतंत्रता झूठी है का नारा लगाने के सात दशक से भी अधिक समय के बाद ऐसा हुआ है कि कम्युनिस्ट पार्टी बड़े पैमाने पर स्वतंत्रता दिवस मनाएगी। 1964 में सीपीआई में विभाजन के बाद सीपीआई (एम) अस्तित्व में आई।
विज्ञापन
माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी द्वारा यह तय किया गया है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी के हर कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। चक्रवर्ती सीपीआई के पश्चिम बंगाल राज्य समिति के एक वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। उन्होंने इस तर्क को खारिज कर दिया कि पार्टी पहली बार यह दिवस मना रही है और कहा कि यह पहले भी अलग तरीके से मनाया जाता था।
विज्ञापन
जान चक्रवर्ती ने कहा हम आमतौर पर फासीवादी ताकतों, सांप्रदायिक ताकतों द्वारा देश के सामने आने वाले मुद्दों और खतरों पर चर्चा करके स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस बार यह दिन बड़े तरीके से आयोजित किया जाएगा। आगे कहा कि 75 या 100वां वर्ष हर बार नहीं आता है।
माकपा के एक अन्य नेता ने कहा कि पार्टी के लाल झंडे के साथ तिरंगा फहराया जाएगा जो पहली बार 15 अगस्त को माकपा कार्यालयों के ऊपर देखा जाएगा। साथ ही आगे के कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श चल रहा है।
हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव में माकपा को करारी हार मिली। शायद इसलिए ये भी देशभक्ति के मार्ग पर चल पड़ी है। 2019 के लोकसभा और 2021 के विधानसभा चुनावों में माकपा के खराब प्रदर्शन रहा है।
भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस कम्युनिस्ट पार्टी पर आरोप लगाती रही है कि यह कम राष्ट्रीय और अधिक अंतरराष्ट्रीय है और स्वतंत्रता आंदोलन में उसका कोई योगदान नहीं था। हालाँकि, इस आरोप को कम्युनिस्टों द्वारा हमेशा नकारा गया है।