फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI M says dropping KK Shailaja from cabinet a political decision

केरल : माकपा ने कहा- शैलजा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करना राजनीतिक फैसला

Thu, 20 May 2021 02:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 02:06 AM IST
सार

शैलजा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर पार्टी में गंभीर बहस छिड़ गई है। इस बीच बुधवार को भी ट्विटर पर ब्रिंग बैक आवर टीचर हैशटैग के साथ छाया रहा।

विज्ञापन
CPI M says dropping KK Shailaja from cabinet a political decision
Kerala Health Minister KK Shailaja - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की नई सरकार में केके शैलजा को शामिल नहीं करने पर माकपा ने बुधवार को सफाई पेश की। सोशल मीडिया पर छिड़े जबर्दस्त अभियान के बीच राज्य की लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री को कैबिनेट से बाहर रखने पर माकपा ने कहा कि यह राजनीतिक और सांगठनिक फैसला है और इस फैसले पर दोबारा विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


माकपा राज्य इकाई के नेता ए विजयराघवन ने कहा कि पार्टी के इस फैसले पर नेतृत्व पहले ही साफ कर चुका है। पार्टी को अपना राजनीतिक हित भी देखना है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल होने के नाते उसे राज्य का हित भी देखना है। इसलिए पार्टी ने गहन मंथन के बाद यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिनराई विजयन को मंगलवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर विधायक दल का नेता चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed