Wayanad: 'यहां के लोगों को उन्होंने हल्के में लिया', राहुल गांधी को वायनाड में चुनौती देने वाली एनी राजा
एनी राजा ने कहा कि यहां यह देखने के लिए नहीं हूं कि राहुल गांधी डरे हुए हैं या यूडीएफ डरे हुए हैं। मैं यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार के रूप में यह जानने के लिए हूं कि लोग मुझसे क्या उम्मीद करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल का वायनाड आज सुर्खियों में बना हुआ है। इस क्षेत्र पर हर किसी की नजर है। यहां सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने यहां एक रोड शो किया। इस निर्वाचन क्षेत्र में उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार राहुल गांधी से होगा। नामांकन भरने के बाद एनी ने राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों से बात करने पर पता चला कि उन्होंने उन्हें हल्के में ले लिया है।
आज चुनाव का बहुत महत्वपूर्ण दिन
एनी राजा ने कहा, 'आप एलडीएफ कार्यकर्ताओं, कैडरों और आम जनता को देख सकते हैं। हम सभी खुश हैं कि आज चुनाव का बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज नामांकन दाखिल किया जा रहा है।'
#WATCH | Lok Sabha elections 2024 | Kerala: CPI candidate from Wayanad, Annie Raja files her nomination.
विज्ञापन विज्ञापन
She will face Congress party's sitting MP and candidate Rahul Gandhi here. pic.twitter.com/nsJNkLrfrz— ANI (@ANI) April 3, 2024
लोगों पर हमारा विश्वास
राहुल गांधी के वायनाड से खड़े होने पर उन्होंने कहा, 'मैं वाम मोर्चे के उम्मीदवार के रूप में यहां जीतने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि उन्हें कितने वोट मिलेंगे या उनका भाग्य क्या होगा। हम यहां हैं, हम लोगों तक पहुंच रहे हैं। हम उन्हें बता रहे हैं, हमारी राजनीति क्या है, सभी राष्ट्रीय मुद्दों पर हमारी स्थिति क्या है... हमारा विश्वास लोगों पर है। हमें विश्वास है, हम यहां चुनाव लड़ने और जीतने के लिए हैं।'
राहुल गांधी पर हमला करते हुए एनी ने कहा, 'लोग मेरे पास आ रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने कभी वोट नहीं दिया। पिछले चुनाव में उन्हें बताया गया था कि वह प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया था।'
मैं यहां यह देखने के लिए नहीं हूं...
उन्होंने कहा, 'मैं यहां यह देखने के लिए नहीं हूं कि राहुल गांधी डरे हुए हैं या यूडीएफ डरे हुए हैं। मैं यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के उम्मीदवार के रूप में यह जानने के लिए हूं कि लोग मुझसे क्या उम्मीद करते हैं। हम एक महीने से अधिक समय से ऐसा कर रहे हैं। लोगों के साथ बातचीत करने के बाद मुझे समझ आ गया है कि यहां के लोग जानवरों के हमले और रात में लगने वाले कर्फ्यू के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं। मौजूदा सांसदों के कामकाज से यहां के लोग बहुत निराश हैं।'
उन्होंने कहा, 'लोगों से बातचीत करने पर मुझे समझ आ गया है कि उन्होंने लोगों को हल्के में ले लिया है।'
लोगों की मुझसे क्या उम्मीदें यह जानना मेरा काम
एनी राजा ने वायनाड के उम्मीदवार बनने पर कहा, 'मैं यह समझने के लिए लोगों के बीच जा रही हूं कि एक उम्मीदवार के रूप में उनकी मुझसे क्या उम्मीदें हैं। इसलिए वे मुझसे एक सवाल पूछ रहे हैं, अगर हम आपको वोट देते हैं तो क्या आप यहां रहोगे? मैं उनसे वादा करती हूं कि अगर वे मुझे इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनेंगे तो मैं यहां रहूंगी। जब मैं उन्हें बताती हूं कि मैं उनके साथ रहूंगी, तो वे अधिक खुश महसूस करते हैं।'