कोरोना: सरकार ने कोविन को हैक किए जाने की मीडिया में आई खबरों को खारिज किया
सरकार ने कोविन एप को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कोविन को हैक नहीं किया जा सकता है और इसमें स्टोर किया गया डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है। बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थीं कि कोविन सिस्टम हैक हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कोविन सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है और इस सिस्टम को हैक करने वाली खबरें फर्जी नजर आती हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा कि वो इस मामले की जांच करवाएगी।
बयान में कहा गया कि कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की ओर से इसकी जांच कराई जाएगी। कोविन के हैक होने की खबरों को खारिज करते हुए स्वास्थ्य मंत्री और एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि कोविन एप स्टोर किया गया सभी डाटा सुरक्षित है।
सरकार ने बयान में कहा कि ऐसी कुछ खबरें सामने आई हैं कि कोविन एप को हैक किया जा सकता है। हालांकि प्रथम दृष्टता ये सभी खबरें फर्जी नजर आती हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय, सूचना और तकनीकी मंत्रालय के कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के जरिए इसकी जांच करवाएगा।
आर एस शर्मा ने कहा कि कोविन का डाटा सिस्टम के बाहर किसी दूसरी संस्थान से शेयर नहीं किया जाता। शर्मा ने एक बयान में कहा कि खबरों में ऐसा बताया गया है कि कोविन एप को हैक किया जा सकता है, हमारा इस पर ध्यान गया है। इस संबंध में हम कहना चाहते हैं कि कोविन पर सभी डाटा सुरक्षित है।
.@MoHFW_INDIA & Chairman, Empowered Group on Vaccine Administration(EGVAC) debunk news of hacking of #CoWIN
— PIB India (@PIB_India) June 10, 2021
Co-WIN stores all vaccination data in a safe & secure digital environment. No data is shared with any entity outside the Co-WIN environment
Read: https://t.co/urYaJje8lN
बता दें कि देश में आरोग्य सेतू और उमंग एप के अलावा कोई दूसरी मोबाइल एप नहीं है, जो वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन कर रही हो और दोनों ही सूरतों में वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए एप के जरिए कोविन पर लॉन इन करना होता है।