फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cow slaughtered in Government Hospital, One arrested

सरकारी अस्पताल में गोकशी से हड़कंप, एक गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2016 04:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर) Updated Tue, 20 Sep 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughtered in Government Hospital, One arrested
गाय - फोटो : pti

पुलिस ने यूपी के गांव मोहम्मदपुर माफी लोहड्डा के सरकारी अस्पताल में छापा मारकर गोकशी पकड़ी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोग फरार हो गए। मौके से 25 किलो गोमांस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक एक फरार आरोपी का सरकारी अस्पताल पर अवैध तरीके से कब्जा है और वह परिवार के साथ अस्पताल में ही रहता है। रतनपुरी पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव मोहम्मदपुर माफी लोहड्डा के सरकारी अस्पताल में गोकशी हो रही है। पुलिस ने छापा मारा तो गांव निवासी नसीम पुत्र यासीन गोकशी करते हुए मिला। जबकि उसके दो अन्य साथी अनीस, इरशाद फरार हो गए। पुलिस ने अस्पताल के अंदर से 25 किलो गोमांस और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पशु चिकित्सक की जांच में भी मांस गाय का निकला।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गोकशी करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी अनीस की पत्नी सरकारी अस्पताल में दाई का काम करती है। आरोपी परिवार के साथ सरकारी अस्पताल में ही रह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्वास्थ्य अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


उधर, ग्राम प्रधान मोहम्मद अहमद का कहना है कि आरोपी की पत्नी को अस्पताल की देखरेख के लिए रखा गया है। इससे ज्यादा उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, एएनएम बृजबाला का कहना है कि अनीस की पत्नी बानो सरकारी दाई है और अस्पताल की देखरेख करती है। पीएचसी बडसू के डॉ. रोहित ने बताया कि बानो कोई सरकारी दाई नहीं है। उसका अस्पताल में कोई रिकार्ड है या नहीं उसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में एएनएम से बातचीत करके अस्पताल खाली कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed