गुरुवार को लगे एक दिन में सबसे ज्यादा टीके, एक करोड़ का आंकड़ा पार: स्वास्थ्य मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में एक दिन में सर्वाधिक टीके 18 फरवरी (गुरुवार) को लगाए गए। मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनदीप भंडारी ने बताया कि गुरुवार को छह लाख 58 हजार 674 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही भारत ने एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का आंकड़ा छू लिया।
भंडारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे तक एक करोड़ चार लाख 49 हजार 942 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 70 लाख 52 हजार 845 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है। इनमें से 62 लाख 95 हजार 903 को टीके की पहली खुराक दी गई है। वहीं, सात लाख 56 हजार 942 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। 33 लाख 97 हजार 97 अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को टीका लगा है।
1,04,49,942 vaccinations carried out till 6 pm today. The vaccination of the healthcare workers is 70,52,845 out of which the 1st dose has been given to 62,95,903 healthcare workers. 2nd dose has been given to 7,56,942 healthcare workers: Joint Secretary, Union Health Ministry pic.twitter.com/BkoaRCV7YI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 19, 2021
भंडारी ने बताया कि 12 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में 75 फीसदी से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है। इसमें बिहार में 84.7 फीसदी, त्रिपुरा में 82.9 फीसदी, ओडिशा में 81.8, लक्षद्वीप में 81, गुजरात में 80, छत्तीसगढ़ में 79.7, उत्तराखंड में 77.2, मध्यप्रदेश में 77, झारखंड और यूपी में 75.6, हिमाचल में 75.4 और राजस्थान में 75 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
इसके साथ ही संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में सात राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी से कम स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लग पाई है। इनमें से लद्दाख में 49 फीसदी, तमिलनाडु में 48.8 फीसदी, दिल्ली में 46.5 फीसदी, नगालैंड में 38.6 फीसदी, पंजाब में 38.4 फीसदी, चंडीगढ़ में 34.3 फीसदी और पुडुचेरी में 30.2 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग पाया है।
34 दिन में लगे एक करोड़ टीके: डॉ. हर्षवर्धन
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में एक करोड़ से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को टीका लगाया जा चुका है। यह काम 34 दिन में किया गया। यह पूरी दुनिया में दूसरा सबसे तेज कोविड टीकाकरण है। इसके लिए हमने 2.11 लाख सत्र आयोजित किए, जहां 62 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और 33 लाख अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को पहली खुराक और छह लाख को दूसरी खुराक दी गई।
India has given more than 1 crore COVID vaccine doses to its health workers and frontline workers. It has been done in 34 days, which is the second fastest COVID vaccination rate in the whole world: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan pic.twitter.com/Gzx9ld9VMA
— ANI (@ANI) February 19, 2021
हर्षवर्धन ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा पर तैनात लोगों से कहा है कि तय योजना के मुताबिक कोविड-19 रोधी टीका लगवाएं। देश में टीका लगवाने के बाद कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया है और ऐसे मामले महज 0.0004 फीसदी ही हैं। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 टीकाकरण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। सभी राज्य सरकारों से कहा गया है कि सभी स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को टीका लगवाएं।’