फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19: Many staff members of the Supreme Court corona Positive, judge conduct Video hearings from residences

कोरोना: सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित, अब 'घर से' चलेगी अदालत

Mon, 12 Apr 2021 09:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 12 Apr 2021 09:26 AM IST
सार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। जहां एक ओर देश में कोरोना के नए केस को लेकर हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं अब कोरोना का प्रकोप देश की सर्वोच्च अदालत में भी दिखाई दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
COVID19: Many staff members of the Supreme Court corona Positive, judge conduct Video hearings from residences
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। जहां एक ओर देश में कोरोना के नए केस को लेकर हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं अब कोरोना का प्रकोप देश की सर्वोच्च अदालत में भी दिखाई दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद फैसला किया गया है कि सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट को सैनिटाइज किया जा रहा है।

विज्ञापन
 
सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले आने के बाद कोर्ट रूम समेत पूरे अदालत परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है, इसके चलते आज सभी बेंच निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बता दें कि सोमवार को देश में रिकॉर्ड एक लाख 70 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं, जोकि महामारी के दस्तक देने से लेकर एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। मौतों का आंकड़ा भी लगातार डरा रहा है। अकेले सोमवार को ही कोरोना से देशभर में नौ सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed