फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19,India sending hydroxychloroquine to 55 countries in Corona crisis

कोरोना संकट में भारत 55 देशों को भेज रहा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन

Fri, 17 Apr 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Apr 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Covid19,India sending hydroxychloroquine to 55 countries in Corona crisis
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन - फोटो : social media

कोरोना संकट के बीच भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का मंत्र साकार किया है। कई पड़ोसी मुल्कों के साथ ही भारत 55 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन  दवा की खेप भेज रहा है। इनमें प्रमुख रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, यूएई,  और नीरदलैंड जैसे देश शामिल हैं। 

विज्ञापन


ऐसे वक्त में जब अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद रोक दी औैर चीन व्यापारिक हित को प्राथमिकता दे रहा है, भारत ने दुनिया के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके लिए भारत ने कई देशों के साथ पुरानी दुश्मनी भी भुला दी है। लॉकडाउन के चलते फंसे 41 पाक नागरिकों के लिए मदद का अनुरोध आने के महज 24 घंटे बाद भारत ने उसके 41 नागरिकों को आठ अलग-अलग जगहों से वापस भेजा।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाने और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मलयेशिया, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान सहित कई मुस्लिम देशों ने भारत का विरोध किया था। पर पड़ोसी मुल्क मलयेशिया की मदद की, भले ही उसने विवादास्पद धार्मिक प्रचारक जाकिर नाइक का प्रत्यर्पण करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के देशों को मदद की मुहिम की देखरेख खुद पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मोदी रोज आधा दर्जन देशों के प्रमुखों से फोन पर बात कर उनकी जरूरतों की जानकारी लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed