फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19 India 17 July, Corona Cases India Today, Death And Active Cases, Health Ministry Corona Updates Today

Covid-19: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.43 लाख के पार, 49 लोगों की गई जान

Sun, 17 Jul 2022 10:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Jul 2022 10:06 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (17 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,449 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2,689 अधिक है।

विज्ञापन
Covid19 India 17 July, Corona Cases India Today, Death And Active Cases, Health Ministry Corona Updates Today
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (17 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,449 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2,689 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,528 नए मामले सामने आए हैं और 17,790 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 49 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,25,709 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के 491 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 491 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 605 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी पहुंचे हैं। संक्रमण दर की बात करें तो यह 3.48 फीसदी दर्ज की गई है। राज्य में 1804 लोग अब भी बीमार हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और भीड़ वाली जगहों पर कम जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मुंबई में 282 नए मामले
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कोरोना के 11 लाख 19 हजार 897 नए केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 19 हजार 630 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 2,382 नए केस दर्ज
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,382 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या 80,17,205 पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 1,48,023 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभाग ने कहा कि शनिवार को 2,853 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अब कुल 78,53,661 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed