फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 in India 21 March 1549 new Corona cases and 31 deaths in the last 24 hours

दम तोड़ रहा कोरोना: 24 घंटे में 1549 नए मामले, सक्रिय मरीज भी घटकर हुए 25 हजार 

Mon, 21 Mar 2022 09:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Mar 2022 09:54 AM IST
सार

24 घंटों में यहां सिर्फ 1549 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 1761 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह मौतों की संख्या में भी बड़ी गिरावट हुई है।

विज्ञापन
COVID19 in India 21 March 1549 new Corona cases and 31 deaths in the last 24 hours
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : PTI

विस्तार

एक तरफ चीन के साथ पूरे यूरोप में कोरोना फिर से दस्तक दे रहा है तो भारत में यह वायरस दम तोड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यहां सिर्फ 1549 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 1761 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह मौतों की संख्या में भी बड़ी गिरावट हुई है। 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 दर्ज की गई है, जो रविवार को 127 थी। 

विज्ञापन


सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी
देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई है। रविवार तक देश में 26,240 मरीज थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को इनकी संख्या घटकर 25,106 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 2,652 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए। 
विज्ञापन


देश में कोरोना की स्थिति

कुल मामले: 4,30,09,390
सक्रिय मामले: 25,106
कुल रिकवरी: 4,24,67,774
कुल मौतें: 5,16,510
कुल वैक्सीनेशन: 1,81,24,97,303

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed