फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thank You Coronavirus Helpers: Google Doodle,Google says thanks to all corona helpers by making special doodle

Google Doodle: गूगल ने खास अंदाज में डूडल बनाकर कोरोना योद्धाओं को कहा-थैंक यू

Sat, 18 Apr 2020 12:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Apr 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Thank You Coronavirus Helpers: Google Doodle,Google says thanks to all corona helpers by making special doodle
गूगल डूडल - फोटो : गूगल

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने शनिवार को खास डूडल बनाकर सभी कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी, नर्स,खाना बनाने वाली कुक, शिक्षक , डिलीवरी बॉय आदि का आभार व्यक्त किया है। गूगल ने डूडल में यह बताने की कोशिश की है कि कोविड-19 महामारी के दौरान कैसे हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन

Google के स्पेशल डूडल का पहला दृश्य 

गूगल के स्पेशल डूडल के पहले दृश्य  को देखेंगे तो इसमें आपको चार कोरोना योद्धा ( खाना बनाने वाली कुक, फल विक्रेता, शिक्षक और नर्स) नजर आएंगे और इन सबका आभार व्यक्त करने के लिए इनके बीच खूबसूरत दिल को रखा गया है। और इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहे हैं और कुछ अंतराल पर यह दृश्य बदल जाता है।

विज्ञापन

Google के स्पेशल डूडल का दूसरा  दृश्य 

गूगल के स्पेशल डूडल के दूसरे दृश्य को देखें तो इसमें भी आपको चार कोरोना योद्धा( मीडिया कर्मी, खाना डिलीवरी करने वाला, सफाई कर्मी  और माली ) नजर आएंगे और इन सब के बीच भी आभार व्यक्त करने के लिए इनके बीच खूबसूरत दिल को रखा गया हैऔर इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहे हैं और कुछ अंतराल पर यह दृश्य भी बदल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Google के स्पेशल डूडल का  तीसरा  दृश्य 

गूगल के स्पेशल डूडल के तीसरे दृश्य को देखें तो इसमें भी आपको चार कोरोना योद्धा ( डॉक्टर, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और बस ड्राईवर) नजर आएंगे और पहले दुसरे दृश्य के भांती ही इनके बीच खूबसूरत दिल को रखकर आभार व्यक्त किया गया है और इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहा है।



आपको बता दें कि पूरे विश्व में कोविड-19 महामारी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कई देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग इसके प्रकोप से बचने के लिए घर के अन्दर रहने को मजबूर हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना हमारे रोजमर्रा की जिंदगी की जरूरतों को पूरा करने के लिए  हमेशा कदम से कदम मिलाकर तैयार हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed