Google Doodle: गूगल ने खास अंदाज में डूडल बनाकर कोरोना योद्धाओं को कहा-थैंक यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने शनिवार को खास डूडल बनाकर सभी कोरोना योद्धाओं जैसे डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी, नर्स,खाना बनाने वाली कुक, शिक्षक , डिलीवरी बॉय आदि का आभार व्यक्त किया है। गूगल ने डूडल में यह बताने की कोशिश की है कि कोविड-19 महामारी के दौरान कैसे हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
Google के स्पेशल डूडल का पहला दृश्य
गूगल के स्पेशल डूडल के पहले दृश्य को देखेंगे तो इसमें आपको चार कोरोना योद्धा ( खाना बनाने वाली कुक, फल विक्रेता, शिक्षक और नर्स) नजर आएंगे और इन सबका आभार व्यक्त करने के लिए इनके बीच खूबसूरत दिल को रखा गया है। और इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहे हैं और कुछ अंतराल पर यह दृश्य बदल जाता है।
Google के स्पेशल डूडल का दूसरा दृश्य
गूगल के स्पेशल डूडल के दूसरे दृश्य को देखें तो इसमें भी आपको चार कोरोना योद्धा( मीडिया कर्मी, खाना डिलीवरी करने वाला, सफाई कर्मी और माली ) नजर आएंगे और इन सब के बीच भी आभार व्यक्त करने के लिए इनके बीच खूबसूरत दिल को रखा गया हैऔर इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहे हैं और कुछ अंतराल पर यह दृश्य भी बदल जाता है।
Google के स्पेशल डूडल का तीसरा दृश्य
गूगल के स्पेशल डूडल के तीसरे दृश्य को देखें तो इसमें भी आपको चार कोरोना योद्धा ( डॉक्टर, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और बस ड्राईवर) नजर आएंगे और पहले दुसरे दृश्य के भांती ही इनके बीच खूबसूरत दिल को रखकर आभार व्यक्त किया गया है और इनके चारो ओर छोटे- छोटे दिल मूव कर रहा है।
आपको बता दें कि पूरे विश्व में कोविड-19 महामारी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कई देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग इसके प्रकोप से बचने के लिए घर के अन्दर रहने को मजबूर हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना हमारे रोजमर्रा की जिंदगी की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर तैयार हैं।