फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 free 1179 Villages In Maharashtra Nanded District Set Example get Rid Of Virus

महाराष्ट्र: नांदेड जिले में 1179 गांव कोरोना वायरस से मुक्त, सामूहिक प्रयास से मिली सफलता

Sun, 06 Jun 2021 07:38 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Jun 2021 07:38 AM IST
सार

  • देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र में बिगड़ती स्थिति के बीच नांदेड़ जिले से एक अच्छी खबर आई है।
  • इस जिले के 16 तहसीलों के 1179 गांव पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गए हैं।

विज्ञापन
COVID19 free 1179 Villages In Maharashtra Nanded District Set Example get Rid Of Virus
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र से अच्छी खबर है। सूबे के नांदेड़ जिले की 16 तहसीलों में संक्रमित कुल 1604 गांवों में से 1179 गांव कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। वहीं, 271 अन्य गांवों में महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि नांदेड जिले में अभी तक कोविड-19 के 90,000 से अधिक मामले आए हैं और 1,800 लोगों की मौत हो चुकी है। नांदेड जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वर्षा ठाकुर ने कहा कि गांवों की पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषद के सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, जिला प्रशासन और जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने संक्रमण की शृंखला तोड़ने के लिए एक साथ मिलकर काम किया।
विज्ञापन


गांव वालों ने प्रोटोकॉल का पालन करके इसमें योगदान दिया। इस तरह सामूहिक प्रयास से महामारी पर काबू पाया जा सका। हालांकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए गांव वालों को और सतर्क रहना चाहिए। बीते चार जून को जिले के 271 गांवों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया। इसमें से 71 गांव किनवट तहसील के अंतर्गत आने वाले आदिवासी गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि किनवट तहसील महाराष्ट्र के यवतमाल जिले और पड़ोसी राज्य तेलंगाना के अदिलाबाद जिले से घिरी है, जहां दूसरी महामारी के दौरान संक्रमण के काफी ज्यादा मामले सामने आए। नया गांव तहसील के शेलगांव ने 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है जबकि भोकर तालुक के भोसी गांव में मरीजों का इलाज गांव में ही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed