{"_id":"5f3bbbe60aeffc4bdd7ea066","slug":"covid19-election-commission-to-prepare-guidelines-with-in-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के बीच कैसे हों मतदान, इस पर तीन दिन में दिशा-निर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संक्रमण के बीच कैसे हों मतदान, इस पर तीन दिन में दिशा-निर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग
Tue, 18 Aug 2020 05:29 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 18 Aug 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Election commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग कोविड-19 महामारी के दौरान चुनाव कराने के लिए तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करेगा। आयोग ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 अवधि के दौरान चुनाव और उपचुनाव के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी करने के मामले पर मंगलवार को आयोग की बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन
आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए विचारों और सुझावों पर विचार किया। उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों और सिफारिशों पर भी विचार किया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि इन सभी पर विचार करने के बाद, आयोग ने तीन दिनों के भीतर व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया।
आयोग ने यह भी निर्देश दिया कि इन दिशा-निर्देशों के आधार पर चुनाव कराने वाले राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को चुनावों के दौरान स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से संबंधित उपायों के लिए संबंधित राज्य या जिले के लिए एक व्यापक योजना तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा और अक्टूबर-नवंबर में किसी समय चुनाव कराये जाने की संभावना है।
कोरोना वायरस और बारिश के कारण हाल में कई उपचुनावों को टाल दिया गया था। अब तक चुनाव के किसी नये कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।