COVID19: महाराष्ट्र में 5760 नए मामले, जानें दूसरे राज्यों का हाल, कहीं स्कूल बंद तो कहीं रात का कर्फ्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के उत्तर और मध्य भाग में ठंड के दस्तक देते ही संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दिखने को मिल रही है। शुक्रवार को हरियाणा और राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई। वहीं मामले को बढ़ते देख कई राज्यों की सरकार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर रही है तो कई राज्यों ने प्रभावी कदम उठाना शुरू कर दिया है।
बता दें कि हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना के 3,104 मामले दर्ज किए गए जो कि संक्रमितों की अब तक की एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। अचानक से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से सरकार भी सावधान हो गई और 30 नवंबर तक स्कूल को बंद करने का फैसला ले लिया।
मध्यप्रदेश के पांच शहरों में रात का लॉकडाउन
वहीं, मध्यप्रदेश में सरकार ने पांच शहरों में रात का लॉकडाउन लगा दिया। गुजरात में अगले आदेश तक अहमदाबाद, सूरत, बड़ोदरा और राजकोट में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। राजस्थान की बात करें तो यहां भी शुक्रवार को 3007 नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने 33 जिले में धारा 144 लागू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए सरकार ऩे बड़ा फैसला लेते हुए नोएडा में शादी समारोह में अब मेहमानों की संख्या घटाकर 100 कर दी गई है।
महाराष्ट्र में 5760 नए मामले, 62 की मौत
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 5760 नए मामले सामने आए, 4088 लोग ठीक हुए और 62 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,74,455 हो गई है। राज्य में 79,873 सक्रिय मामले हैं और 16,47,004 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 46,573 है
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 1515 नए मामले सामने
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 1,515 नए मामले सामने आए, 1,271 लोग ठीक हुए और 9 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामले 1,95,917 हो गए हैं, जिसमें 1,78,786 लोग ठीक हो चुके हैं, 13285 मामले हैं और 3846 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में शनिवार को 3007 नए मामले, 16 मौतें
राजस्थान में शनिवार को 3007 नए मामले सामने आए और 16 मौतें हुईं। वहीं, 1963 लोग संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,40,676 हो गई, जिसमें 2,146 मौतें और 2,16,579 ठीक शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 21,951 हैं।
केरल में कोरोना के 5772 नए मामले
केरल में आज कोरोना के 5772 नए मामले दर्ज किए गए, 6719 लोग ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 66,856 है। अब तक 4,88,437 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 2022 है।
कर्नाटक में आज कोरोना के 1781 नए मामले
कर्नाटक में आज कोरोना के 1781 नए मामले सामने आए, 1799 मरीज ठीक भी हुए और 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 8,71,682 हो गए हैं, जिनमें 8,34,968 डिस्चार्ज और 11,641 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 24,714 हैं।