फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid19 cases in india new variant jn 1 patients count health ministry data news updates

कोरोना का खतरा बढ़ा: बीते 24 घंटे में 797 नए मामले, बीते सात महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा; JN.1 के कुल 145 केस

Fri, 29 Dec 2023 01:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

देश में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। देश में गुरुवार तक जेएन.1 से संक्रमित मरीजों की संख्या 145 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
covid19 cases in india new variant jn 1 patients count health ministry data news updates
कोरोना के 800 के करीब नए मामले मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 797 नए मामले मिले हैं। बता दें कि यह बीते करीब सात महीने (225 दिन) में एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 4091 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


कोरोना के नए वैरिएंट का भी खतरा बढ़ा
वहीं देश में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। देश में गुरुवार तक जेएन.1 से संक्रमित मरीजों की संख्या 145 तक पहुंच गई है। जेएन.1 के मरीजों का यह आंकड़ा 21 नवंबर से लेकर 18 दिसंबर के बीच का है। इससे पहले देश में कोरोना के 865 मामले एक दिन में 19 मई को दर्ज किए गए थे। उसके बाद से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई, लेकिन 5 दिसंबर के बाद से फिर से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए और अब फिर यह चिंताजनक रूप से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से जो मरीज मरे हैं, उनमें दो केरल और एक-एक मरीज महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु से है। 
विज्ञापन


जिन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज मिले हैं, उनमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 277 एक्टिव मरीज मिले हैं। वहीं कर्नाटक में 89, महाराष्ट्र में 104 और आंध्र प्रदेश में 22 एक्टिव मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना से कुल 5.3 लाख मरीजों की हुई मौत
साल 2020 में जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी तो जब कोरोना लहर चरम पर थी तो देश में रोजाना लाखों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे थे। अब तक देश में साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते चार साल में देश में कोरोना से 5.3 लाख मरीजों की मौत हुई है। देश में 4.4 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं और रिकवरी की दर 98.81 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed