फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID19 Cases and Deaths in India Maharashtra UP Kerala Mumbai and other states news and updates

कोरोना: महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार मुंबई में 24 घंटे में कोई मौत नहीं, शहर में सिर्फ 5030 ऐक्टिव केस बचे

Sun, 17 Oct 2021 07:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 17 Oct 2021 07:45 PM IST
सार

मुंबई में संक्रमण दर 1.27 फीसदी तक गिर चुकी है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 5 हजार 30 पर आ गई है। महानगर में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पर आ गया है। 

विज्ञापन
COVID19 Cases and Deaths in India Maharashtra UP Kerala Mumbai and other states news and updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी का असर अब देशभर में कम होता दिख रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तो महामारी शुरू होने के बाद से अब यानी पिछले 24 घंटे में पहली बार किसी संक्रमित की मौत का मामला सामने नहीं आया। जिले में इस दौरान 367 केस सामने आए। 
विज्ञापन


फिलहाल मुंबई में संक्रमण दर 1.27 फीसदी तक गिर चुकी है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 5 हजार 30 पर आ गई है। महानगर में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पर आ गया है। पिछले 24 घंटे में शहर में कुल 28 हजार 600 टेस्ट्स हुए हैं। महामारी शुरू होने के बाद से अब तक कोरोना के 7 लाख 50 हजार 808 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 16 हजार 180 मौतें भी रिकॉर्ड हुई हैं। 
विज्ञापन


बीते दिन 14,146 नए मामले आए
इससे पहले रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 14,146 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 19788 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,67,719 हो गई है। अब तक कुल कोरोना से 4,52,124 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 1,95,846 पर आ चुकी है। अब तक कुल 3,34,19,749 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण 97.67 करोड़ से अधिक
इनके अलावा पिछले एक दिन में 41.13 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है जिसके चलते कुल टीकाकरण 97.67 करोड़ से अधिक पहुंच गया है। सरकार ने 100 करोड़ टीकाकरण की तैयारी भी शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि आगामी मंगलवार से गुरुवार के बीच यह लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।


केरल में 7,955 केस आए
मंत्रालय ने यह भी बताया कि केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,955 नए मामले सामने आए हैं और 11,769 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। वहीं इसी दौरान 57 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। अभी भी दैनिक मामलों में 50 फीसदी मामले अकेले केरल में ही दर्ज किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed