फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19: Arindam Bagchi said, Ministry of External Affairs will help the students studying abroad

कोविड-19: अरिंदम बागची ने कहा- विदेश में पढ़ रहे छात्रों की मदद करेगा विदेश मंत्रालय

Sun, 06 Jun 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 04:37 AM IST
सार

  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची  ने विदेश में पढ़ रहे छात्रों से कहा है कि वे अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ओआईए-द्वितीय डिवीजन को ईमेल पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Covid19: Arindam Bagchi said, Ministry of External Affairs will help the students studying abroad
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्र जो कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह या ऐसी ही किसी समस्या के कारण देश में फंसे हुए हैं, उनसे विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उनके ओआईए-द्वितीय डिवीजन से संपर्क करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण भारत में ही फंसे होने पर कर सकते हैं संपर्क
बागची ने उन छात्रों के लिए दो ईमेल भी साझा किए, जो महामारी के कारण विदेश न जा पाने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन छात्रों से कहा गया है कि वे अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ओआईए-द्वितीय डिवीजन को ईमेल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही दो-ईमेल आईडी us.oia2@mea.gov.in और so1oia2@mea.gov.in जारी किए गए हैं। विदेश मंत्रालय का यह निर्णय कई देशों द्वारा लगाए गए कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण विदेशों में पढ़ रहे छात्रों को हो रही समस्याओं की पृष्ठभूमि में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed