फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid Weekly Update: New cases in country decreased by 20 percent, cases also decreasing continuously in Delhi NCR

Covid Update : देश में नए केस 20 फीसदी घटे, दिल्ली एनसीआर में भी लगातार कम हो रहे मामले

Mon, 16 May 2022 09:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 16 May 2022 09:14 AM IST
सार

देश में 9 से 15 मई के बीच यानी बीते सप्ताह कोरोना के 18,500 नए मामले दर्ज हुए, जबकि इसके पूर्व हफ्ते यानी 2 से 8 मई के बीच करीब 23,000 नए केस आए थे। 

विज्ञापन
Covid Weekly Update: New cases in country decreased by 20 percent, cases also decreasing continuously in Delhi NCR
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्र है कि देश में कोरोना केस घटने लगे हैं। पिछले चार सप्ताहों इनमें बढ़ोतरी के बाद रविवार को समाप्त सप्ताह में इनमें करीब 20 फीसदी की गिरावट आई। दिल्ली-एनसीआर में भी संक्रमण कम हो रहा है। 

विज्ञापन

देश में 9 से 15 मई के बीच यानी बीते सप्ताह कोरोना के 18,500 नए मामले दर्ज हुए, जबकि इसके पूर्व हफ्ते यानी 2 से 8 मई के बीच करीब 23,000 नए केस आए थे। साप्ताहिक आधार पर केस घटे हैं, लेकिन इस दौरान मौतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 2 से 8 मई के बीच 20 मौतें हुई थीं, लेकिन 9 से 15 मई के बीच 34 मौतें हुई। इसकी वजह दिल्ली में 16 मौतें रहीं। यह 27 फरवरी के बाद राजधानी में मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली में बीते सप्ताह संक्रमण के मामलों में 37 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन


गत हफ्ते दिल्ली में कोविड-19 के 6,104 नए मामले दर्ज किए गए। ये इससे पूर्व सप्ताह के 9,694 से काफी कम हैं। इससे कहा जाता सकता है कि दिल्ली एनसीआर में कोविड-19 का प्रकोप कम हो रहा है। एनसीआर में आने वाले हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण में कमी आई है। हरियाणा में 9-15 मई के बीच साप्ताहिक मामले 28 फीसदी घटकर 2,593 हो गए। इसी दौरान यूपी में 1,351 नए मामले सामने आए। ये पूर्व सप्ताह की 23 फीसदी कम है। नए मामले घटने से देश में कोरोना के सक्रिय मामले गत रविवार के 20,400 की तुलना में इस बार घटकर 17,300 हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन राज्यों ने राष्ट्रीय आंकड़ा घटाया, अन्य राज्यों में बढ़े केस
दिल्ली, हरियाणा व यूपी इन तीन राज्यों में मामले घटे, लेकिन अन्य राज्यों में बढ़े। महाराष्ट्र में साप्ताहिक संख्या 13 फीसदी बढ़कर 1,562 हो गई, जबकि केरल में 3,000 नए मामले दर्ज किए। यह गत सप्ताह 2,516 के मुकाबले अधिक है। उधर, गुजरात में इस सप्ताह 44 फीसदी ज्यादा, आंध्र प्रदेश में 44 फीसदी, मध्य प्रदेश में 31 फीसदी, बंगाल में 8 फीसदी केस बढ़े हैं। इन सभी राज्यों में कुल संक्रमितों की संख्या अब भी काफी कम है। 


दैनिक मामलों में भी गिरावट, 24 घंटे में 2202 नए केस, मौतें बढ़ीं
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी कोविड रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 2203 नए केस मिले हैं। इसी दौरान 2550 लोग ठीक हुए और 27 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में सक्रिय केस की संख्या 17,317 है। साप्ताहिक कोविड दर 0.59 फीसदी है। रविवार को देश में 2487 नए संक्रमित मिले थे और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed