कोरोना वैक्सीनेशन 2.0: डॉ. हर्षवर्धन के बाद कमल हासन ने लगवाया टीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के दूसरा चरण की एक मार्च से शुरुआत हो चुकी है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बिमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी लोग 250 रुपये देकर टीका लगवा पाएंगे। इस चरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एम्स में टीका लगाकर की। इसके बाद उपराष्ट्रपति सहित कई गणमान्यों ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली। पत्नी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कोरोना के टीके की पहली खुराक ली। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद में वैक्सीन लगवाई। यहां पढ़ें इससे संबंधित सभी अपडेट्स-
Bihar: Union Minister Ravi Shankar Prasad receives the first dose of COVID19 vaccine at AIIMS Patna pic.twitter.com/vJ68r4ugGN Actor and Makkal Needhi Maiam President Kamal Haasan receives the first dose of COVID19 vaccine at Chennai pic.twitter.com/50KOp7pzl6 Union Minister of Minority Affairs Mukhtar Abbas Naqvi
We've been administered Covaxin. This vaccine will work as 'Sanjeevani'. Hanuman Ji crossed India to get it, but this 'Sanjeevani' is available at your nearby pvt. & govt facility. We've paid Rs 250 for it, those who can afford should pay: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan pic.twitter.com/Eayrz2z7DV Telangana: MoS MHA G Kishan Reddy takes his first dose of #COVID19Vaccine, at Gandhi Hospital in Hyderabad.
रविशंकर प्रसाद ने लगवाई वैक्सीन
बिहार में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना एम्स में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाया।
कमल हासन ने लगवाई वैक्सीन
अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन ने चेन्नई में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई।
मुख्तार अब्बास नकवी ने लगवाया टीका
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया।
receives the first shot of #COVID19 vaccine at Rampur, Uttar Pradesh pic.twitter.com/42FDVhDrOQ
पत्नी सहित हर्षवर्धन ने लगाया टीका
दिल्ली के दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और उनकी पत्नी ने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक ली। टीका लगाने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'हमने कोवैक्सीन लगवाई है। यह वैक्सीन 'संजीवनी' की तरह काम करती है। हनुमान जी ने इसे प्राप्त करने के लिए भारत को पार किया, लेकिन यह 'संजीवनी' आपके नजदीकी सरकारी और निजी अस्पताल में उपलब्ध है। हमने इसके लिए प्रति डोज 250 रुपये दिए हैं। जो यह राशि चुका सकते हैं उन्हें इसके लिए भुगतान करना चाहिए।'
जी किशन रेड्डी ने लगवाई वैक्सीन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद के गांधी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।
The second phase of nationwide vaccination to inoculate people above 60 years of age and those above 45 years with comorbidities, began yesterday. pic.twitter.com/7yzK3HaVXO