फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid Update: second day in a row, more than 7000 new infected, 24 died, pandemic spreading again

Covid Update: लगातार दूसरे दिन 7000 से ज्यादा नए संक्रमित, 24 की मौत, फिर फैल रही महामारी

Fri, 10 Jun 2022 09:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Jun 2022 09:48 AM IST
सार

पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। 
 

विज्ञापन
Covid Update: second day in a row, more than 7000 new infected, 24 died, pandemic spreading again
एक बार फिर लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना महामारी सिर उठा रही है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7584 नए नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 24 मौतों ने भी चिंता बढ़ाई है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। गुरुवार को देश में 7240 मरीज मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 344 मरीज ज्यादा मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस भी 3769 बढ़कर कुल 36,267 हो गए हैं। वहीं, 24 और मौतों को मिलाकर अब तक कुल मौतें 5,24,747 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,05,106 हो गई है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण भी जारी है। अब तक वैक्सीन की कुल 194.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी
सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की 0.08 फीसदी है। देश में महामारी से रिकवरी की दर 98.70 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 फीसदी है। देश में महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गई। कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 दिनों में कोरोना की चाल
तारीख    नए केस

1 जून     2745
2 जून     3712
3 जून     4041
4 जून     3962
5 जून     4270
6 जून     4518
7 जून     3741
8 जून     5233
9 जून     7240
10 जून   7584    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed