Covid in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोविड निगरानी के लिए टास्कफोर्स, रोज मिल रहे 100 केस
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह पर हम पुणे और मुंबई की प्रयोगशालाओं में जीनोम जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजेंगे। अभी रोज लगभग 100 कोविड पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इन सभी का जीनोम परीक्षण कराया जाएगा।
विस्तार
कोविड के नए खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र में कोविड की निगरानी के लिए एक समिति या टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के बाद एयरपोर्ट व बस व रेलवे स्टेशनों पर कोरोना टेस्ट का फैसला किया जाएगा।
टास्कफोर्स के गठन का एलान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य विधानसभा में किया। उधर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव संजय खंडारे ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह पर हम पुणे और मुंबई की प्रयोगशालाओं में जीनोम जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजेंगे। अभी रोज लगभग 100 कोविड पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इन सभी का जीनोम परीक्षण कराया जाएगा।
To monitor the Covid situation in the state, the state government will form a committee/ task force in coordination with the Centre: Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis, in State Assembly
विज्ञापन विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/SPxj3Ce1Yp — ANI (@ANI) December 21, 2022
रेंडम कोविड टेस्ट की योजना नहीं
स्वास्थ्य सचिव खंडारे ने कहा कि महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों आदि पर रेंडम कोविड टेस्ट शुरू करने की अभी हमारी कोई योजना नहीं है। इस मुद्दे पर हम केंद्र सरकार के और निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आज बैठक कर रहा है। इसमें चीन समेत विभिन्न देशों में उत्पन्न हालात व भारत पर असर को देखकर ऐहतियाती कदमों पर विचार किया जाएगा।