फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID insurance for puja pandal labourers and electricians in Kolkata

कोलकाता: दुर्गा पूजा समितियां करा रही हैं श्रमिकों और इलेक्ट्रीशियनों का कोविड बीमा

Fri, 23 Oct 2020 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 23 Oct 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
COVID insurance for puja pandal labourers and electricians in Kolkata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल में बढ़ रहे कोरोना वायरस संकट को देखते हुए कई दुर्गा पूजा समितियों ने पंडाल लगाने और हटाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कोलकाता में इन समितियों ने पंडाल लगाने और हटाने के काम में लगे इलेक्ट्रीशियन और श्रमिकों को कोविड-19 इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


इसे लेकर शहर के पूजा आयोजकों का कहना है कि ये मजदूर पिछले तीन महीने से पंडाल बनाने, सजावट और रोशनी का सारा काम कर रहे हैं। समितियां पंडालों के पास ही उनके रहने की व्यवस्था कर रही हैं क्योंकि इनमें से अधिकांश मजदूर दूरदराज के जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



आयोजकों ने कहा कि सितंबर में जब यह फैसला लिया गया था कि इस बार दुर्गा पूजा बड़े स्तर पर आयोजित नहीं की जाएगी, तब से ही हमें मजदूरों को ढूंढने में समस्या आ रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें से अधिकतर मजदूर या तो अपने घर चले गए थे या महामारी के कारण काम करने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘फोरम फॉर दुर्गोत्सव’ के अध्यक्ष काजल सरकार ने इस संबंध में कहा, जब मजदूर नहीं मिल रहे थे, तब हमें यह विचार आया कि मजदूरों का बीमा कराया जाए। सरकार ने बताया कि शहर के अधिकतर पूजा आयोजनों ने मजदूरों का बीमा करा दिया है। 


बता दें कि कोरोना वायरस संकट के चलते पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा को इस बार बहुत छोटे स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके चलते समितियों को आर्थिक मदद देने का भी एलान किया है। वहीं, कार्यक्रमों के दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed