Covid-19: विदेशों से आए यात्रियों में मिले 11 तरह के ओमिक्रॉन सब वैरिएंट, 19,227 की जांच में 124 पॉजिटिव
विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों के सैंपल इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों पर लिए गए थे। जांच में कोरोना संक्रमित मिले 124 यात्रियों को आइसोलेट किया गया है। 124 पॉजिटिव संक्रमितों में से 40 की जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे आ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की नई लहर की आशंका के बीच विदेश से आए यात्रियों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 11 सब वैरिएंट मिले हैं। 24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच 19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 124 कोविड पॉजिटिव मिले।
विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों के सैंपल इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों पर लिए गए थे। जांच में कोरोना संक्रमित मिले 124 यात्रियों को आइसोलेट किया गया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि 124 पॉजिटिव संक्रमितों में से 40 की जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे आ गए हैं। इनमें ओमिक्रॉन के XBB.1 सब स्ट्रेन के सर्वाधिक 14 सैंपल मिले। वहीं, एक में बीएफ.7.4.1 मिले।
11 Covid-19 Omicron Sub-variants have been found in international passengers between 24th Dec-3rd Jan during testing at International airports & seaports. Total of 19,227 samples tested out of which 124 international travellers were found positive & were isolated:Official Sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 5, 2023
गुरुवार को देश में कोविड संक्रमण में मामूली बढ़ोतरी हुई। पिछले 24 घंटे में 188 नए केस मिले, जबकि बुधवार को 174 नए केस मिले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार नए केस मिलाकर देश में अब तक कुल 4,46,79,319 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, सक्रिय कोविड केस की संख्या घटकर 2554 रह गई है। जबकि अब तक 5,30,710 की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.